logo

ट्रेंडिंग:

'पॉडकास्ट में संस्कारी, लेटेंट में फूहड़,' ट्रोल हो रहे TRS के रणवीर

'बीयरबाइसेप्स' के रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में 'इंडियाज गॉट टेलेंट' में पहुंचे थे। पेरेंट्स पर अभद्र बात बोलने की वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

Indias Got latent

समय रैना और रणबीर अल्लहाबादिया (Photo Credit: Ranveer Insta handle)

कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' अक्सर विवाद में रहता है। हाल ही में शो पर बीयरबाइसेप्स के रणवीर रणवीर इलाहाबादिया पहुंचे थे। उनके साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी और कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मखीजा समेत कई लोग पैनल में बैठे हुए नजर आए। शो की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें रणवीर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स के लेकर ऐसी अभद्र बात कह दी जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। रणवीर की इस टिप्पणी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। लोग उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

 

आपको बता दें रणवीर अपने शो 'बीयरबाइसेप्स' पर आध्यात्म की बात करते हैं। पेरेंट्स का हमेशा सम्मान करने की बात कहते हैं। अपने आपको को स्पिरिचुअलिटी से प्रभावित बताते हैं। अपने पॉडकास्ट शो में भी गेस्ट से आध्यात्म पर खूब बातें करते नजर आते हैं। उन्हें देखकर लगता था कि वह कितने संस्कारी हैं लेकिन उनके मुंह से ऐसी बात सुनकर लोग हैरान है।

 

ये भी पढ़ें-215 लड़कियों को पीछे छोड़ कैसे मावरा होकेन को मिली 'सनम तेरी कसम'

 

आइए जानते हैं क्या विवाद

 

दरअसल रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से पूछा था, 'क्या आप अपने पेरेंट्स को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या आप उन्हें ज्वाइन करना चाहेंगे'। ये सवाल सुनने के बाद समय भी हैरान हो गए और कहते हैं कि ये रणवीर भाई को क्या हो गया। उनके इस कमेंट पर पत्रकार नीलेश मिश्रा समेत महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस तक ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'हमें इसकी जानकारी मिली है। हालांकि मैंने उसे अबतक देखा नहीं है। मुझे पता चला है कि चीजों को भद्दे तरीके से चलाया गया है जो कि गलत है। अगर फ्रीडम ऑफ स्पीच किसी और भी फ्रीडम में दखल देता हैं ये ठीक नहीं है। हर किसी की मर्यादाएं हैं। हमने अश्लीलता के भी नियम तय किए हैं। अगर कोई उसे पार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी'।

 

ये भी पढ़ें- फ्लाइट में 45 मिनट सलमान के लिए थे भारी, लगा पहुंच गए मौत के करीब

 

लोगों ने की शो बंद करने की मांग

 

सोशल मीडिया पर लोग इस शो को बंद करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यहां कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता दिखाई जा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, रणवीर इस तरह की बात करेगा ये उम्मीद नहीं थी। कई यूजर्स ने चैनल को अनसब्सक्राइब करने की बात कही है।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap