बॉलीवुड के ऐक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हैरी बॉक्सर की ओर से ताजा धमकी मिली है। यह धमकी पिछले दिनों पुलिस में की गई एक शिकायत के बाद आई है। गैंग का आरोप है कि रणवीर सिंह ने ही रोहित शेट्टी को पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी। धमकी वाले मैसेज में साफ कहा गया हैै कि रणवीर की अगली सात पीढ़ियां भी उनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगी। अब पुलिस फिर से मामले की जांच कर रही है।
इस धमकी भरी ऑडियो क्लिप में दावा किया गया है कि गैंग को इन सितारों के हर कदम की जानकारी है। उन्हें पता है कि उनके मैनेजर कहां रहते हैं, उनकी रुटीन क्या है और उनके परिवार के सदस्य कहां हैं। हैरी बॉक्सर ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने अपना तरीका नहीं बदला, तो गैंग उनके मैनेजरों को एक-एक कर निशाना बनाना शुरू कर देगा।
यह भी पढ़ें: उदित नारायण के खिलाफ उनकी पहली पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, बढ़ सकती है मुश्किल
पुलिस की कार्रवाई
इस ऑडियो मेसेज में पुर्तगाल में भारतीय पासपोर्ट जब्त होने से जुड़ी एक फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी भी ली गई है। अगर बात करें मुंबई पुलिस की तो वह इस पूरे मामले पर बेहद सावधानी से कदम उठा रही है।
क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि फिलहाल यह ऑडियो संदेश मुख्य रूप से मीडिया के जरिए ही सामने आया है। पुलिस अभी इसकी सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह वास्तव में किसी गैंग मेंबर की आवाज है या किसी शरारती तत्व की।
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव कब तक जेल से होंगे रिहा? सलमान से लेकर अजय तक ने बढ़ाया मदद का हाथ
AI के इस्तेमाल का शक
पुलिस ने यह भी साफ किया है कि आजकल AI के जरिए किसी की भी आवाज में फर्जी संदेश बनाना बहुत आसान हो गया है। सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें जल्दी वायरल हो जाती हैं, इसलिए बिना पूरी जांच के किसी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि यह धमकी असली है या किसी ने सिर्फ डर फैलाने के लिए इसे बनाया है।