logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर 2' ने कमाया 1140 Cr, फिर भी नहीं टूटा 10 साल पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है।

ranveer singh

रणवीर सिंह, Photo Credit: Ranveer Singh Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह,अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, दानिश पंडोर समेत अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। सिर्फ दर्शक ही नहीं साउथ के सुपरस्टार और निर्देशकों ने भी 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की है।

 

रिलीज से एक दिन पहले फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया था। फिल्म ने पहले दिन कई फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को तोड़ दिया। धुरंधर 2 ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को तोड़ दिया है।

 

यह भी पढ़ें: क्या है साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस, जिससे जूझ रही हैं ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा?

टूटा 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है। फिल्म ने भारत में 854.99 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1140 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'धुरंधर' का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल मिलाकर 1307.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म के दोनों पार्ट्स ने मिलाकर 2447 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 

 

'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले पार्ट ने कुल मिलाकर 350.10 करोड़ का बिजनेस किया । 2024 में 'पुष्पा 2' रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों ने कुल मिलाकर 1871 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

 

यह भी पढ़ें: हर दिन हो रही बंपर कमाई, 'धुरंधर 2' ने अभी तक कितने करोड़ जुटा लिए?

नहीं तोड़ पाई 'दंगल' का रिकॉर्ड

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म का बजट महज 70 करोड़ रुपये था। 'धुरंधर 2' अभी तक इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। 


और पढ़ें