logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या है साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस, जिससे जूझ रही हैं ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा?

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद साइक्लोस्पोरा कैटेनेसिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। उनका 14 दिनों में 4 किलो वजन घट गया है। उनकी खराब तबीयत ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

saba azad hrithik girlfriend

सबा आजाद और ऋतिक रोशन, Photo Credit: Saba Azad Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रही हैं। सबा इस समय साइक्लोस्पोरा कैटेनेसिस (Cyclospora cayetanesis) बीमारी से जूझ रही हैं। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उन्होंने अपने खराब तबीयत की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

 

सबा ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है। साथ ही फैंस को सावधान रहने की सलाह भी दी है। उन्होंने बताया कि 14 दिनों में  4 किलो वजन कम हो गया है। मेरा लिए चलना-फिरना तो दूर टूथपिक तक उठाना मुश्किल है।

 

यह भी पढ़ें: सप्लीमेंट्स नहीं, रोज का खाना ही पूरा करेगा विटामिन B6 की कमी

क्या होता है साइक्लोस्पोरा केटैनेसिस?

साइक्लोस्पोरा केटैनेसिस बीमारी पैरेसाइट साइक्लोस्पोरा केटैनेसिस से होती है। इस बीमारी का संक्रमण हल्के से गंभीर तक हो सकता है। यह प्रकार की फूड प्वॉइनजनिंग है। यह बीमारी संक्रमित खाना या पानी पानी से होती है। 

 

इस बीमारी के लक्षण क्या है?

 

दस्त
भूख न लगना
पेट फूलना या गैस की समस्या
अत्यधिक कमजोरी
हल्का बुखार
उल्टी
चक्कर आना
पेट में दर्द या ऐंठन महसूस होना

 

यह भी पढ़ें: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव में बना खाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है?

सबा ने 14 दिनों में घटाया 4 किलो वजन

सबा आजाद ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरी जिंदगी के सबसे बुरे 14 दिन। साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस घटिया और खतरनाक है । मैं जो कि सिर्फ घर का खाना खाती हूं और हर जगह अपनी बोतल लेकर चलती है। उसको इस पेट के कीड़े ने अचानक पकड़ लिया। वह भी तब मेरे लिए साल का सबसे बिजी वक्त चल रहा था। इन दो हफ्तों में मैंने 4 किलो वजन घटा लिया है। मेरा कभी भी ज्यादा वजन नहीं था। मैं मुश्किल से चल पा रही हूं। एक दिन मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल अप्स कर रही थी, हैवी वेट्स उठा रही थी और अब मैं आधी हो चुकी हूं। मेरे अंदर इतनी भी ताकत नहीं की एक टूथपिक भी उठा सकूं। वजन तो दूर की बात है।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'अगर आपको अपने पेट से प्यार है तो प्लीज सलाद के पत्ते और सब्जियों को अच्छे से धोया करो जितना अपनी जान बचना के लिए धोते हो। कभी-कभी सच में जान बचाने की जरूरत होती है। एक नया तरीका है बेकिंग सोडा और  वेजिटेबल वॉश से सब्जियों को धोना। इस मुश्किल समय में मेरे खराब मूड और अजीब पलों में भी ह्यूमर ढूंढने के लिए ऋतिक रोशन का धन्यवाद। मैं जितनी पतली लग रही हूं। उतनी नहीं हुई हूं। बेड सुपरसाइज्ड है और एंगल भी चौड़ा है।'


और पढ़ें