ईरान में अमेरिका और इजरायल की तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं। इस युद्ध का प्रभाव भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश में एलपीजी गैस का संकट बढ़ गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव रेस्टोरेंट बिजनेस पर पड़ा है।
लोगों को एलपीजी गैस महंगे दाम पर मिल रहा है। इस वजह से लोग गैस की जगह अन्य विकल्पों पर ध्यान दे रहे हैं। लोग इंडक्शन, माइक्रोवेव, ओवन और एयरफायर जैसी उपकरणों पर अपनी निर्भरता बढ़ा रहे हैं। ये सभी उपकरण बिजली से चलते हैं। ये चीजें खाने को हाई हीट पर बनाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि इसमें पकाया जाने वाला खाना सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है?
यह भी पढ़ें: सेलेब्स रोज-रोज पहनते हैं डिजाइनर कपड़े, उन कपड़ों का बाद में क्या होता है?
कितना हेल्दी है माइक्रोवेव में खाना बनना?
माइक्रोवेव का इस्तेमाल ज्यादातर बेकिंग और खाने को गरम करने के लिए करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक माइक्रेवेव में पका खाना सेहत के लिए हानिकारक नहीं होता है। हालांकि कुछ रिसर्च में ऐसे दावा किया गया है कि माइक्रोवेव से निकलने वाला रेडिएशन खाने की पौष्टिकता को कम कर देता है।
माइक्रोवेव में खाना गरम करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। हमेशा कांच के बर्तन में खाना गर्म करें। कभी भी प्लास्टिक या अन्य बर्तन का इस्तेमाल न करें। अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो कोई नुकसान नहीं होता है।
खाने को बार-बार गरम ने करें
ओवन में खाने को बार-बार गरम करने की गलती न करें। कई बार खाना ऊपर से गरम और अंदर से ठंडा रह जाता है। इसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप पहले से रखें खाने को बार-बार गरम करते हैं तो फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
कभी भी स्टील का बर्तन माइक्रोवेव में न रखें।
किसी बर्तन का ढक्कन बंद करके माइक्रोवेव में न रखें।
माइक्रोवेव में खाना पकते हुए न छोड़ें।
माइक्रोवेव फ्रेंडली कंटेनर का ही इस्तेमाल करें।
माइक्रोवेव की नियमित रूप से सफाई जरूरी करें।
यह भी पढ़ें: बिना सोचे-समझें न लें वजन घटाने की GLP-1 ड्रग, डॉक्टर से जानें खतरा
क्या एयर फ्रायर में खाना पकाना हानिकारक है?
एयर फ्रायर की बात करें तो इसमें खाना बहुत कम तेल में पकाया जाता है। इसमें आपको कम कैलोरी में डीप फ्राइंग वाला स्वाद मिलेगा। इसे आमतौर पर हेल्दी माना जाता है। अगर आप खाने को बहुत अधिक तापमान में पकाते हैं तो उसमें कुछ हानिकारक केमिकल बन सकते हैं।