logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक हिट को तरसे रणवीर, 280 Cr के बजट में बनी 'धुरंधर' बना पाएगी बॉक्स ऑफिस किंग?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।

ranveer Singh Dhurandhar

रणवीर सिंह, Photo Credit: Ranveer Singh Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये सभी कलाकार अपनी दमदार ऐक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। 

 

फिल्म में सारा अर्जुन लीड अभिनेत्री हैं। फिल्म का गाना 'गहरा हुआ' हाल ही में रिलीज हुआ था। इस गाने में सारा और रणवीर की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें- चंद्रचूड़ सिंह का परिवार संग पुश्तैनी हवेली को लेकर विवाद, शिकायत दर्ज करवाई

फिल्म को लेकर हो रहा था विवाद?

'धुरंधर' को लेकर काफी विवाद हो रहा था। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि यह फिल्म शहीद मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित है। शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता का कहना है कि फिल्म की कहानी उनके बेटे के जीवन पर आधारित है और उनसे कोई परमिशन नहीं ली गई थी। फिल्म मेकर्स को धुरंधर रिलीज करने से पहले हमें दिखानी चाहिए था। इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए। जबकि फिल्म के निर्देशक का कहना था कि यह फिल्म मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित नहीं है। वहीं सीबीएफसी (CBFC) ने फिल्म को ग्रीन सिंग्नल दे दिया है और बताया कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। 

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितने करोड़ की कमाई?

फिल्म की एडवांस बुकिंग 01 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। स्पाई थ्रिलर फिल्म को 5000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 1 करोड़ तक की कमाई की थी लेकिन धीरे- धीरे टिकट के बिकने की रफ्तार धीमी होने लगी। फिल्म ने बुधवार के दोपहर 1 बजे तक सिर्फ 50,000 टिकटे पूरे भारत में बिकी है। अगर ऐसा ही रहा तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत कम रहने वाला है। हालांंकि अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। हमें ओपनिंग डे तक का इंतजार करना होगा। रणवीर को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। उनकी पिछले फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इस फिल्म का बजट 280 करोड़ रुपये है।

 

यह भी पढ़ें- 7 दिसंबर को होगी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी? सच जान लीजिए

2020 से 2025 तक रणवीर कर रहे हैं स्ट्रग्ल

रणवीर लंबे समय से कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। 2024 में वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका कैमियो रोल था। हालांकि यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 2023 में रणवीर आलिया के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। इससे पहले उनकी '83', 'जयेशभाई जोरदार' और सर्कस रिलीज हुई थी। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।

 

 

 

 

 


और पढ़ें