logo

मूड

ट्रेंडिंग:

7 दिसंबर को होगी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी? सच जान लीजिए

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना को लेकर खबर आई थी कि 7 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। अब परिवार के सदस्य ने इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है।

Palash Mucchal, Smriti Mandhana

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना, Photo Credit: Palash Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

 सिंगर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि दोनों 7 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। फैंस इस बाद से बेहद खुश थे कि अब दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तब शुरू हुई जब पलाश को अपनी मां के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। अब इस पूरी खबर पर स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

श्रवण मंधाना ने एचटी को दिए इंटरव्यू में बताया कि शादी अनिश्चित समय तक के लिए टाल दी गई है। अभी फिलहाल कोई भी दिन तय नहीं हुआ है। ये समय दोनों परिवार के लिए बहुत भावनात्मक रूप से बहुत मुश्किल है और इससे उभरने के दोनों परिवारों को समय चाहिए। पहले दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी।

 

यह भी पढ़ें- फिल्मों में जल्द दिखेंगी पंकज त्रिपाठी की बेटी, कहां से की है पढ़ाई?

पलाश और स्मृति 23 नवंबर को करने वाले थे शादी

शादी से ठीक एक दिन पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अभी वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दूसरी तरफ शादी टलने के बाद स्ट्रेस की वजह से पलाश की भी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। हालांकि अब पलाश बिल्कुल ठीक हैं। परिवार की तरफ से शादी की कोई नई डेट सामने नहीं आई है।

 

शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से शादी के फंक्शन की सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी थी। इसके बाद पलाश  की एक लड़की के साथ चैट्स वायरल हुए थे। लोगों का कहना था कि पलाश स्मृति को चीट कर रहे थे। उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। पलाश और स्मृति ने अभी तक चीटिंग के दावे पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

 

यह भी पढ़ें- राहुल रॉय से लेकर करण वीर मेहरा तक, कहां गायब हैं बिग बॉस के विनर्स?

पलाश और स्मृति लंबे समय से रिलेशनशिप में थे

पलाश और स्मृति साल 2019 को एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे।

 

 

 

 


और पढ़ें