logo

ट्रेंडिंग:

रिलीज हो गई धुरंधर, रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना की इतनी तारीफ क्यों हो रही है?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' आज सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और रणवीर के साथ-साथ अक्षय खन्ना की भी तारीफें कर रहे हैं।

Dhurandhar Movie Review

धुरंधर मूवी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'धुरंधर' रिलीज हो गई है। रणवीर सिंह की इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म आज (5 दिसंबर) से थिएटर में लग चुकी है। आदित्य धर की इस फिल्म में एक-एक किरदार पर खूब मेहनत की गई है। फिल्म की कहानी से ज्यादा फैंस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर उत्साहित हैं। इस फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार शामिल हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखते ही लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं और फिल्म के टीजर और ट्रेलर की तरह फिल्म की भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

फिल्म रिलीज होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के साथ-साथ आदित्य धर और अन्य कलाकारों के काम की लोग सराहना कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने इस फिल्म की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आदित्य धर यह क्या गजब चीज बना दी।' एक ने लिखा, 'धुरंधर 3 घंटे 32 मिनट लंबी है लेकिन यह फिल्म एक पल के लिए भी आपको बोर नहीं करेगी। कहानी लंबी है और इसका टेरर एंगल काफी कमाल है।'

 

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 19' के ये हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट्स, इस सदस्य का कटा पत्ता

 

रणवीर की हो रही तारीफ

इस फिल्म में रणवीर सिंह को सीरियस रोल में देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं और उनकी ऐक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के मौके पर एक सिनेमाघर के बाहर रणवीर सिंह दिखाई दिए। लोग उनसे कह रहे हैं, 'बाबा मूवी सुपरहिट है। एक नंबर मूवी है पक्का हिट होगी'

 

 

 

एक महिला ने लिखा, 'पैसा वसूल मूवी। रणवीर सिंह ने कमाल की एक्टिंग की है। स्टोरी भी एक दम बढ़िया थी और डायरेक्शन और म्यूजिक भी बिल्कुल सही। इस फिल्म को जरूर देखें'

 

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'रणवीर ने कमाल कर दिया। पहले बाजीराव में कमाल की एक्टिंग अब धुरंधर में और भी खतरनाक ऐक्टिंग की है।'

 

यह भी पढ़ें-  'पैसे लेता हूं, पापा से कह देना...', जुबां केसरी कहने की अपील पर SRK का जवाब

 

अक्षय खन्ना की भी हुई तारीफें

 

इस फिल्म में अक्षय खन्ना और संजय दत्त की एंट्री भी शानदार है। उन दोनों के फेस-ऑफ ने काफी बढ़िया किया है। अक्षय खन्ना को लोग अब जान रहे हैं। इस फिल्म में 2-3 पार्ट एक दूसरे से बहुत अलग थे। हम लोग एक मिनट के लिए भी बोर नहीं हुए। रणवीर सिंह ने भी बहुत बढ़िया काम किया है। इस फिल्म में रणवीर ने बहुत ज्यादा सीरियस है, जो बिल्कुल नया है'

रणवीर और अक्षय पर बहस

इस फिल्म के लिए लोग अक्षय खन्ना की भी खूब तारीफें कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'धुरंधर बेस्ट फिल्म है। यह क्रिटिक्स से ज्यादा सही ऑडियंस का हकदार है।' एक व्यक्ति ने लिखा कि धुरंधर में अक्षय खन्ना का कोई जवाब नहीं है। अक्षय खन्ना फिल्म में फायर हैं। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap