logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करण जौहर पर भड़कीं रेजिना कैसेंड्रा, 'केसरी 2' के प्रमोशन में हुआ था भेदभाव

साउथ अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि करण जौहर ने फिल्म 'केसरी 2' के प्रमोशन के दौरान उन्हें दरकिनार कर दिया था।

Regena Cassandra and karan johar

रेजिना कैसेंड्रा और करण जौहर, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले बर्ताव पर अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्री ने अपनी राय दी। इससे पहले 'कॉफी विद करण' में जाह्नवी कपूर ने 'पेद्दी' विवाद पर अपना रिएक्शन दिया था। उनके बाद राधिका आप्टे ने भी तेलुगू सिनेमा में काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया था। 

 

रेजिना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि उन्हें खुशी है कि अभिनेत्रियां अपने साथ हुए अनुभवों पर खुलकर बात कर रही हैं लेकिन उन्होंने उनके तरीके पर सवाल उठाया और इस मुद्दे को नॉर्थ और साउथ का रंग देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि करण जौहर ने फिल्म 'केसरी 2' के प्रमोशन के दौरान उन्हें दरकिनार कर दिया था। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था।

 

यह भी पढ़ें: Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, तेज प्रताप बोले- 'यहां भी वोट चोरी'

महिलाओं को अपने लिए स्टैंड लेना चाहिए

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में रेजिना ने कहा कि अगर कोई ऐक्ट्रेस किसी सीन या अपने कैरेक्टर को लेकर असहज महसूस कर रही हैं तो उन्हें आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनसे जो करने के लिए कहा जा रहा है, वे उससे सहमत नहीं है तो उन्हें फिल्म में काम करने के लिए मजबूर महसूस नहीं करना चाहिए क्योंकि आखिर में सब कुछ ऐक्टर्स के हाथ में होता है।

 

रेजिना ने कहा, 'अगर आप अनकंफर्टेबल महसूस कर रहे हैं तो उस फिल्म से बाहर हो जाएं। मुझे नहीं लगता है कि हमें खुद को ऐसी स्थिति में डालना चाहिए जहां पर हमारे पास विकल्प न हो। यह बात सिर्फ पुरुष या महिला के बारे में नहीं है। मैं एक तीसरे व्यक्ति के तौर पर कह रही हूं। एक महिला होने के नाते में मैं हमेशा महिलाओं को साथ दूंगी लेकिन मुझे नहीं लगता है कि जाह्नवी और राधिका कोई भी ऐसी स्थिति में नहीं है जहां ये लगे कि वे कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। आप फिल्म से बाहर हो सकते हैं।'

करण जौहर ने फिल्म से किया था दरकिनार

रेजिना ने कहा कि उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय की पत्नी की अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दावा किया कि अहम रोल होने के बावजूद करण ने मुझे प्रमोट नहीं करने का फैसला किया। अब मैं इसके क्या कहूं? क्या यह इसलिए क्योंकि मैं साउथ इंडियन हूं इसलिए मुझे इस तरह से देखा गया। आज तक मुझे पता नहीं कि मेरा नाम क्यों शामिल नहीं किया गया? उन्होंने आगे कहा, 'एक गाने की शुरुआत से आखिरी तक में वह है लेकिन उन्हें न सोशल मीडिया पर टैग किया गया और न ही गाने की रिलीज के बारे में बताया गया। यह बहुत अजीब है। मुझे इन सब चीज़ों के बारे में बात करना या इनका बहुत बड़ा मुद्दा बनाना पसंद नहीं है, लेकिन चूँकि हम इस पर चर्चा कर रहे हैं और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, तो मुझे लगा कि मुझे भी अपने अनुभव के बारे में बात करनी चाहिए।' 

 

यह भी पढ़ें: Ramayana नहीं तोड़ पाई 'आदिपुरुष' का रिकॉर्ड, जानें पहले दिन की कमाई

जाह्नवी ने क्या कहा था?

'कॉफी विद करण' में जाह्नवी ने कहा था कि फिल्म 'पद्दी' में उन्हें ऑब्जेक्टिफाई (एक वस्तु की तरह पेश) किया गया था। उन सीन्स को लेकर काफी विवाद हुआ था। शो पर उन्होंने कहा था, 'मैं इसके बारे में बात करने से हमेशा से हिचकिचाती रही हूं क्योंकि इस फिल्म के पीछे कई लोगों ने मेहनत की थी। मुझे नहीं पता उसके लिए मैं क्या कहूं लेकिन जो कुछ भी गलत हुआ उसमें अपनी जिम्मेदारी लेना मेरे लिए जरूरी है। मेरे मन में इस बात का बोझ हमेशा रहेगा कि मेरे उस कैरेक्टर से महिलाओं पर कितना नकरात्मक असर पड़ सकता है। मुझे लगता है कि यह शर्मिंदगी हमेशा रहेगी। मैं आगे से अपने किरदारों को लेकर ज्यादा सतर्क रहूंगी।'

Related Topic:#Karan Johar

और पढ़ें