एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के विनर का फिनाले एपिसोड ऑनएयर होने वाला है। इस शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग है। यह शो पिछले 6 हफ्तों से चल रहा था और इसमें 17 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। अब विनर का नाम सामने आ गया है। इस शो के विजेता बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला बने हैं। उन्हें 35 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली है। उनके साथ प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी टॉप- 3 कंटेस्टेंट्स बने।
शहजाद के विनर बनने से तेज प्रताप यादव खुश नहीं है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दावा किया कि बीजेपी ने यहां भी वोट चोरी करके शहजाद को विजेता बना दिया जबकि गौतम गुलाटी को जीतना चाहिए था। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Ramayana नहीं तोड़ पाई 'आदिपुरुष' का रिकॉर्ड, जानें पहले दिन की कमाई
शहजाद पूनेवाला पर भड़के तेज प्रताप
तेज प्रताप ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था, जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था। लेकिन अब क्या कहें। यहां भी जनता के वोटो की चोरी कर ली गई, अब तो रियलिटी शोज भी निष्पक्ष नहीं रहे। भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू -कटोरे कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया। असली हकदार गौतम गुलाटी थे, पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को। रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ यह बहुत बड़ा धोखा है।'
इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने एक साइड में अपनी और गौतम की तस्वीर लगाई है और दूसरी तरफ शहजाद की कार्टून वाली फोटो लगाई है। तेज प्रताप के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि गेम में बने रहने के लिए तेज प्रताप ने शहजाद संग भाईचारा दिखाया था। अब शो से बाहर होने के बाद उनकी बुराई कर रहे हैं। लोगों तेज प्रताप को ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रामायण: दूसरे पार्ट की रिलीज डेट बदली, फैंस को करना पड़ेगा 2 साल का इंतजार
शहजाद बने 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता
शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट में शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, करण पटेल, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी शामिल हैं। शहजाद ने सबसे पहले टिकट टू फिनाले टास्क जीता था। शो में शहजाद के साथ गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी टॉप 3 में शामिल हुए। आखिर में शहजाद और प्रियंका चाहर चौधरी टॉप 2 के रेस में पहुंचे। प्रियंका चाहर चौधरी इस शो को भी जीतने से चुक गईं। वह इससे पहले 'बिग बॉस 16' में सेकंड रनरअप रही थीं।