logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राइज एंड फॉल' में छाए पवन सिंह, टीवी के बड़े चेहरे शो में हो गए गुम

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। शो में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह छाए हुए हैं।

rise and fall

राइज एंड फॉल पोस्टर, Photo Credit: MX Player Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एमएक्स प्लेयर पर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' हाल ही में शुरू हुआ है। शो को अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के पॉपुलर इन्फ्लुएंसर ने हिस्सा लिया है। शो में अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट, पवन सिंह, अनाया बांगर, आरुष भोला, आकृति नेगी, नूरिशन शा, किकू शारद,धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, बाली, नयनदीप राक्षित, अरबाज पटेल समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लिया है। शो को ऑनएयर हुए एक हफ्ता होने वाला है। शो में पहले दिन से पवन सिंह दिखाई दे रहे हैं। 

 

सोशल मीडिया पर पवन सिंह गदर काट रहे हैं। उन्होंने शो पर कहा था कि अगर तुम 5 घंटा भी चिल्लाओगे और मैं 5 मिनट भी चुप रहा तो ज्यादा टीआरपी आएगा। उनकी यह बात शो पर सच होते हुए दिख रही है। कभी बयान तो कभी उनका अंदाज दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। पवन सिंह शो में बहुत शांत दिखाई दे रहे हैं लेकिन यही उनकी गेम स्ट्रेटजी है।

 

यह भी पढ़ें- 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के प्रोमो में दिखे सिद्धू, कब और कहां देखें शो?

पवन सिंह चला रहे हैं शो

बाकी कंटेस्टेंट्स हो गए गुम- शो में अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, किकू शारदा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, अरबाज पेटल गेम में एक्टिव दिखाई दे रहे हैं लेकिन दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पा रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच न दोस्ती न ही दुश्मनी का कोई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा बाकी के जो कंटेस्टेंट्स हैं वे भी कुछ खास कमाल नहीं कर रहे हैं।

 

बेबाक अंदाज ने जीता दिल - शो में पवन सिंह अक्सर कहते हैं कि उन्हें गेम समझ में नहीं आ रहा है। घरवाले उन्हें गेम समझाते हुए नजर आते हैं। हालांकि उन्हें जो भी चीज बुरी लगती है। वह सबके सामने बोलते हैं। दर्शकों को उनका यह बेबाक अंदाज पसंद आ रहा है। 

 

वन लाइनर्स ने जीता दिल - पवन सिंह के वन लाइनर्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वह बाकी सदस्यों को अपने अंदाज में रोस्ट भी करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आहना कुमरा को लेकर कई ऐसे बयान दिए हैं जिसे सुनने के बाद घरवाले भी जमकर हंसते हुए नजर आए।

 

को -कंटेस्टेंट्स से है अच्छी बॉन्डिंग- पवन सिंह शो के एक ऐसे सदस्य है जिसे घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी काफी पसंद करते हैं। फिर चाहे वह नयनदीप, बाली या आकृति हो। आकृति और पवन सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें- बोरिंग या मजेदार, तमन्ना की 'डू यू वाना पार्टनर' दर्शकों को कैसी लगी?

क्या है शो का फॉर्मेट?

'राइज एंड फॉल' एक नए तरह का रियलिटी शो है जिसमें घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। घर के एक हिस्से में रूलर्स रहते हैं जिनके पास सभी लग्जरी है जबकि दूसरे हिस्से में वर्कर्स हैं जिनके पास सोने के लिए बिस्तर तक नहीं है। वर्कर्स को रूलर्स से पैसे कमाने हैं ताकि उनका राइज हो सकें। इसके लिए दोनों ग्रुप के लोगों को टास्क करना पड़ेगा ताकि एक का राइज और दूसरे का फॉल हो सकें।

 

 


और पढ़ें