अमेजन एमएक्स प्लेयर पर हाल ही में रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' शुरू हुआ है। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के कई पॉपुलर स्टार्स शामिल हुए हैं। इस शो को शार्क टैंक फेम बिजनेसमैन असनीर कौर होस्ट कर रहे हैं। शो में अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, कीकू शारदा, आदित्य नारायण, पवन सिंह समेत कई कलाकार शामिल हुए हैं। आइए जानते हैं कि 'राइज एंड फॉल' के कंटेस्टेंट्स क्या करते हैं?
अर्जुन बिजलानी
टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी 'राइज एंड फॉल' में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कई हिट टीवी शो में काम किया है। अर्जुन को इंस्टाग्राम पर 8. 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- कुनिका की दो बार टूटी शादी, बेटे की कस्टडी के लिए फिल्मों में किया काम
धनश्री वर्मा
'झलक दिखला जा' के बाद धनश्री का यह दूसरा रियलिटी शो है। धनश्री शो में क्या धमाल करती हैं? इसकी फैंस को बेसब्री से इतंजार है।
कीकू शारदा
कॉमेडियन कीकू शारदा पहली बार रियलिटी शो का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हमेशा दिल जीता है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
आदित्य नारायण
सिंगर, होस्ट आदित्य नारायण की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह रियलिटी शो में किस तरह से गेम खेलते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।
पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह विवादों में घिरे रहते हैं। पवन सिंह ने सुपरस्टार के स्वैग में एंट्री ली है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं आकृति नेगी? जिन्हें 'Rise And Fall' में पवन ने ऑफर की फिल्म
कुब्रा सैत
कुब्रा सैत ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। इंस्टाग्राम पर उनके 604K फॉलोअर्स हैं।
नयनदीप रक्षित
नयनदीप रक्षित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह पत्रकार भी रह चुके हैं।
अरबाज पटेल
अरबाज पटेल आखिरी बार बिग बॉस मराठी सीजन 5 में नजर आए थे। बिग बॉस मराठी में उनकी गेम को लोगों ने पसंद किया था।
आरुष भोला
आरूष भोला कॉन्टेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। साथ ही यूट्यूबर पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
अहाना कुमरा
अहाना कुमरा इंडस्ट्री की वर्सेटाइल अभिनेत्री हैं। वह पहली बार किसी रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
संगीता फोगाट
संगीता फोगट पेशे से रेसलर हैं। वह पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 336K फॉलोअर्स हैं।
अनाया बांगर
अनाया पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सी ले रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनाया ट्रांस क्रिकेटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 470K फॉलोअर्स है।
आकृति नेगी
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति नेगी की इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 2024 में रोडीज में हिस्सा लिया था और स्पिल्टिसविला का 15वां सीजन जीता था।
नूरिन शाह
नूरिन शाह पेशे से अभिनेत्री, डांसर और क्रिएटर हैं।