logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Rise and Fall 2 में दिखेंगी प्रियंका चाहर और स्वरा भास्कर, कब से शुरू होगा शो?

एमएक्स प्लेयर पर 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज किया है। इस बार कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे।

Priyanka Chahar Choudhary Virender sehwag and  swara bhaskar

प्रियंका चाहर चौधरी, वीरेंद्र सहवाग और स्वरा भास्कर, Photo credit: Mx Player Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पिछले साल अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' काफी चर्चा में था। इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब शो का नया सीजन आ रहा है जिसे वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। वीरेंद्र ने अशनीर ग्रोवर को रिप्लेस कर दिया है। उन्होंने इस शो का पहला सीजन होस्ट किया था। 

 

'राइज एंड फॉल 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में 4 कंंटेस्टेंट्स का नाम रिवील किया गया है। शो के प्रोमों में स्वरा भास्कर, शहजाद पूनेवाला, प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल को दिखाया गया है। इस बार शो में 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। अब मेकर्स ने शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'हम वहां किसी शो के लिए गए थे', मंदाकनी ने बताया दाऊद के साथ फोटो का राज

'राइज एंड फॉल 2' ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत वीरेंद्र सहवाग से होती है जो सिक्के को टॉस करते हुए कहते हैं, 'किस्मत का गेम है लेकिन यहां पर किस्मत नहीं, औकात चलती है। 15 सेलिब्रिटीज का इगो क्लैश नीचे ट्रैश और ऊपर न्यूज फ्लैश।' इसके बाद कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई देती है जो अपने-अपने एक -दूसरे को चुनौती देते नजर आते हैं। मेकर्स ने अभी सिर्फ 4 कंटेस्टेंट्स के नाम को रिवील किया है। शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है।

 

प्रियंका चाहर चौधरी टीवी का जाना माना नाम है। वह 'बिग बॉस' की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। उनके गेम की तारीफ सलमान खान ने भी की थी। अब वह 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आएंगी। उनके अलावा करण पटेल भी नजर आएंगे। करण 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए', 'द 50' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। 'राइज एंड फॉल' में उन्हें देखना दिलचस्प होगा। वहीं, स्वरा भास्क टीवी शो 'पति, पत्नी और पंगा' में नजर आई थीं।

 

 

यह भी पढ़ें: ‘वेटिंग है’ OTT पर रिलीज, दर्शकों को कैसी लगी 'मुन्ना भैया' की नई वेब सीरीज?

'राइज एंड फॉल' गेम

'राइज एंड फॉल' में एक टॉवर के दो हिस्सों के दिखाया जाता है जिसमें एक पेंटहाउस और दूसरा बेसमेंट है। गेम में 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे जिन्हें रूलर और वर्कर में बांटा जएगा। जहां रूलर पेंटहाउस में रहकर एन्जॉय करेंगे और दूसरी तरफ वर्कर्स को बेसमेंट में रहकर काम करना होगा। कंटेस्टेंट्स के बीच की गेम की रणनीति और पावर अक्सर बदलती हुई नजर आएगी। शो का पहला सीजन टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीता था। शो का दूसरा सीजन 26 सितंबर से हर दिन 12 बजे से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर आएगा।


और पढ़ें