logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘वेटिंग है’ OTT पर रिलीज, दर्शकों को कैसी लगी 'मुन्ना भैया' की नई वेब सीरीज?

अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'वेटिंग है' रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग में होने वाले करोड़ों के घोटाले पर आधारित एक थ्रिलर है।

Divyendu Sharma in 'Waiting Hai'

'वेटिंग है' में दिव्येंदु शर्मा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ओटीटी पर अक्सर अलग-अलग विषयों पर सीरीज आती रहती हैं। कई ऐसे सीरीज होते हैं जिस पर लोगों का ध्यान जाता है। ऐसा ही एक थ्रिलर सीरीज 'वेटिंग है' रिलीज हुई है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट घोटाले को लेकर एक बेहद दिलचस्प स्टोरी प्लॉट तैयार किया गया है। अगर आप भी लंबे समय से किसी नई और मजेदार थ्रिलर का इंतजार कर रहे थे, तो यह सीरीज आपके लिए ही है।

 

7 एपिसोड की यह वेब सीरीज पूरी तरह से रेलवे टिकट की हेराफेरी पर बनाई गई है। फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का निर्देशन कर चुके समीर विद्वांस ने इसका डायरेक्शन किया है। इस सीरीज में 'मिर्जापुर' के मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा और भुवन अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कैसे शूट हुआ था 'राम तेरी गंगा मैली' का झरने वाला सीन? मंदाकिनी ने बताया

क्या है 'वेटिंग है' की पूरी कहानी?

यह कहानी पटना शहर के बैकड्रॉप पर सेट है। सीरीज का पूरा प्लॉट रेलवे की तत्काल टिकट प्रक्रिया में होने वाली धांधली के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें भुवन अरोड़ा अफरोज हम्सा की भूमिका में नजर आएंगे। अफरोज एक बहुत ही शातिर और तेज दिमाग वाला टेक का जानकार है। वह रेलवे की ऑनलाइन टिकट प्रणाली की कमियों को पकड़कर सिस्टम को चकमा देता है। बाद में एक बड़े स्कैम को अंजाम देने लगता है।

 

अफरोज के खिलाफ सुगम मिश्रा है जिसका रोल दिव्येंदु शर्मा निभा रहे हैं। सुगम रेलवे सुरक्षा बल (RRF) में एक नया कांस्टेबल है। वह अपनी नौकरी में खुद को ढालने की कोशिश कर ही रहा होता है कि उसे अफरोज के इस फर्जीवाड़े का पता चलता है। कहानी शुरू होती है टिकट लेने के लिए काउंटर पर खड़े होने से। जब वह टिकट लेने पहुंचते हैं तो उन्हें जवाब मिलता है वेटिंग है। फिर धीरे-धीरे उन्हें पता चलता है कि कैसे कई एजेंट्स मोटे पैसे लेकर आसानी से टिकट कंफर्म करवा रहे हैं। 


कहानी में नया मोड़ तब आता है जब उन्हें कंफर्म टिकट करवाने के पीछे चल रहे क्राइम नेटवर्क का पता चलता है। जो खेल एक छोटी सी तकनीकी चालाकी से शुरू होता है, वह धीरे-धीरे रेलवे पुलिस और अफरोज के बीच एक बड़े पुलिस-चोर के मुकाबले में बदल जाता है।

 

यह भी पढ़ें: जंगल के रहस्य पर बनी फिल्म 'द वन', सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

स्टार कास्ट और बाकी डिटेल्स

इस सीरीज में दिव्येंदु और भुवन अरोड़ा के अलावा कई बेहतरीन कलाकार अहम रोल में हैं। हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा, सुनीता राजभर, विजय मौर्य और सृष्टि तारे। इस सीरीज के डायरेक्टर ज्योति देशपांडे और अजय राय हैं। यह वेब सीरीज अब 'अमेजन प्राइम वीडियो' और 'एमएक्स प्लेयर' पर ऑनलाइन देखने के लिए उपलब्ध है।

Related Topic:#Entertainment#OTT

और पढ़ें