इन दिनों टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रियलिटी शोज की भरमार लगी हुई है। इस लिस्ट में बिग बॉस 19, पति, पत्नी और पंगा, छोरियां चली गांव, राइज एंड फॉल समेत कई शोज हैं। इस समय बिग बॉस 19 और राइज एंड फॉल दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं। इन दोनों ही शोज के बारे में दर्शक जमकर बात कर रहे हैं। अशनीर ग्रोवर का शो 'राइज एंड फॉल' 'बिग बॉस 19' को कड़ी टक्कर दे रहा है।
'राइज एंड फॉल' ने कुछ ही दिनों में दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने निभाई थी। पवन सिंह जब तक शो में थे तब तक उन्होंने धमाल मचा रखा था। फैंस उन्हें शो में बेहद पसंद कर रहे थे। उनक हर अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा था। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो जमकर वायरल हुए थे।पवन सिंह ने शो छोड़ते समय बताया था कि वह कभी भी इस शो का हिस्सा नहीं था। वह बस कुछ दिनों के लिए आए थे। पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद व्यूअरशिप में भी गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें- 60 सेकंड में देख सकते हैं पूरी कहानी, क्या होता है माइक्रो ड्रामा?
'राइज एंड फॉल' की व्यूअरशिप पर पड़ा असर
पहले हफ्ते में शो ने बिग बॉस को पीछे कर दिया था और नंबर वन की रैंक पर था। Ormax Media की रिपोर्ट के मुताबिक व्यूअरशिप के मामले में 'राइज एंड फॉल' दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में 'बिग बॉस 19' (8. 2 मिलियन), दूसरे नंबर पर 'राइज एंड फॉल' ( 5.2 मिलियन), तीसरे नंबर पर 'कौन बनेगा करोड़पति 17' (2.4 मिलियन), चौथे नंबर पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (1.5 मिलियन), पांचवें नंबर पर 'बिग बॉस सीजन 9' तेलुगु (1.3 मिलियन) का नाम शामिल है।
दर्शकों ने शो को बोरिंग बताया
शो में धनश्री वर्मा, अर्जुन बिजलानी, नयनदीप, आकृति नेगी, आरुष, उदित नारायण, किकू शारदा और अनाया बांगर जैसे स्टार्स ने हिस्सा लिया है। हालांकि शो में किसी तरह का कोई नयापन नहीं दिख रहा है। रियलिटी शो में इस समय कंटेस्टेंट्स के बीच में न दोस्ती दिखाई दे रही हैं न ही दुश्मनी।
यह भी पढ़ें- BB 19: एकतरफा प्यार में अमाल मलिक, घर में किसके सामने किया इजहार?
क्या है शो का फॉर्मेट?
'राइज एंड फॉल' का फॉर्मेट थोड़ा सा अलग है। शो में कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा गया है। घर के एक हिस्से में रूलर्स रहते हैं और बेसमेंट में वर्कर्स रहते हैं। रूलर्स और वर्कर्स के बीच में लगातार टास्क होते हैं जिस वजह से गेम में समीकरण बनाकर चलना बहुत जरूरी है। वीकेंड पर अशनीर ग्रोवर कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि वे कहां गलत दिख रहे हैं? कहां उनके क्या स्टैंड लेना चाहिए था।