मशहूर भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी। शर्मिला ने शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था और अपना नाम आयशा रख लिया था। हालांकि यह उनका निजी फैसला था लेकिन इस वजह से काफी विवाद हुआ था। शर्मिला और मंसूर को उस समय में जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं।
हाल ही में शर्मिला की बेटी सबा अली खान ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने मां शर्मिला के इस्लाम कबूलने का असली कारण बताया है। उन्होंने बताया कि मां ने यह फैसला इसलिए लिया था ताकि शादी बिना किसी रुकावट के हो सकें वरना उनकी दादी इस रिश्ते के लिए कभी राजी नहीं होतीं।
यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर अदनान सामी से बदसलूकी, 'प्रणाम' सर्विस से खफा हो गए
शर्मिला ने क्यों कबूला था इस्लाम धर्म?
सिद्धार्थ कन्नन के शो पर सबा ने कहा, 'उस समय धर्म परिवर्तन जरूरी था। धर्म परिवर्तन की वजह से बच्चे वैध (legitimate) माने गए, जिससे सब कुछ कानूनी हो गया। यह एक जरूरत थी न कि कोई ऐसी चीज जिस पर यह सोचा जाए कि इसे करना है या नहीं।' जब सबा से पूछा गया कि यह जरूरी क्यों था? सबा ने कहा, 'उस समय सिस्टम और परंपरा के हिसाब से करना ऐसा जरूरी थी। इस्लाम के कुछ नियम हैं। अगर कोई गैर मुस्लिम इस्लाम को मानने वाले व्यक्ति से शादी करता है तो जब तक वह व्यक्ति धर्म परिवर्तन नहीं कर लेता तब तक उसकी शादी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।'
उन्होंने कहा कि मेरी दादी किसी और तरीके से इसे कभी मंजूर नहीं करतीं। सबा ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बावजूद शर्मिला को कभी काम करने से नहीं रोका गया। न ही उनके आधिकारिक दस्तावेजों पर नाम बदलने का दबाव डाला गया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता मंसूर अली खान काफी खुले सोच के व्यक्ति थे जिससे शर्मिला को अपना करियर जारी रखने में मदद मिली। सबा ने आगे कहा कि कभी भी परिवार ने मां को पासपोर्ट और अन्य दस्तावजों पर नाम बदलने के लिए नहीं कहा। वरना उनके करियर में रुकावट आ सकती थी।
यह भी पढ़ें: 'मुझे गलत तरीके से छुआ', काजी तौकीर ने मनीष पर लगाया आरोप, शो में हुआ बवाल
सबा ने कहा, 'हमारे परिवार में ज्यादातर लोग किसी एक धर्म का सख्ती से पालन नहीं करते हैं। हालांकि वह खुद अपने पिता की तरह इस्लाम को मानती हैं लेकिन उन्होंने बताया कि वे सभी त्योहार मनाते हुए बड़े हुए हैं जिनमें होली, दिवाली, ईद शामिल हैं। हमारे माता-पिता ने हमेशा हमें अपना रास्ता खुद चुनने की आजादी दी।'