बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में
सलमान खान
ने कंटेस्टेंट स्काउट ओपी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्काउट से पूछा कि जब वह एक गेमर हैं, तो घर में एक्टर बनने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। सलमान ने कहा कि स्काउट दूसरों के प्रभाव में आकर अपना गेम खेल रहे हैं। उनका पूरा गेम लव के आसपास घूमता है।
सलमान ने स्काउट को लव गिल के प्रभाव से बाहर निकलकर अपने फैसले खुद लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्काउट घर के सबसे बुरे दोस्त साबित हुए हैं। लव के साथ रहने वाले बाकी लोग संभल गए, लेकिन स्काउट अब भी उनके प्रभाव में हैं।
इस दौरान सलमान खान ने कनिका मान को भी फटकार लगाई। दरअसल, पिछले एपिसोड में स्काउट ने लव गिल के नाड़े को लेकर एक कमेंट किया था, जिस पर बाद में लव नाराज हो गई थीं। इस कमेंट पर कनिका भी हंसी थीं। सलमान ने सख्त लहजे में कनिका से पूछा कि जब स्काउट ने यह कमेंट किया था, तब वह क्यों हंस रही थीं।
सलमान ने कहा कि उन्हें उसी समय इस बात का विरोध करना चाहिए था। कनिका ने अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सलमान ने उन्हें चुप करा दिया। इस कमेंट के बाद स्काउट और लव के बीच विवाद बढ़ गया था। इसके बाद स्काउट ने अपना सिर मुंडवा लिया था।
लव गिल के व्यवहार पर भी उठाए सवाल
सलमान खान ने कहा कि लव गिल विक्टिम कार्ड खेलती हैं। उन्होंने कहा कि लव पहले लोगों से दोस्ती करती हैं और फिर उन्हें अपनी बातों से गिल्ट महसूस कराने की कोशिश करती हैं। सलमान के मुताबिक, लव खुद को पीड़ित दिखाकर दूसरे कंटेस्टेंट का समर्थन हासिल करती हैं। लव ने पिछले महीने शो में आए एक गेस्ट से कहा था कि उन्हें थेरेपी की जरूरत है। सलमान ने इस पर भी नाराजगी जताई और सवाल किया कि लव कौन होती हैं, किसी को थेरेपी लेने की सलाह देने वाली।
यह भी पढ़ें: रामायण: दूसरे पार्ट की रिलीज डेट बदली, फैंस को करना पड़ेगा 2 साल का इंतजार
इससे पहले स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों को लेकर भी विवाद हुआ था। शो में स्काउट को लव के कंधों और जांघों की मालिश करते हुए देखा गया था। इसके बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी शो में पहुंची थीं। उन्होंने दोनों के व्यवहार पर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें: टाइगर नहीं सलमान थे शिकार, हमले से पहले हुई थी गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी
यंग डीएसए और अरिश्फा खान की तारीफ
सलमान खान ने यंग डीएसए की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्काउट के साथ बहस के दौरान खुद को शांत रखा और समझदारी से काम लिया। वहीं, अरिश्फा खान को पूरे हफ्ते कप्तानी अच्छी तरह निभाने के लिए सलमान से तारीफ मिली। एपिसोड में दोनों के प्रदर्शन को सराहा गया। अब रविवार के वीकेंड का वार में देखना होगा कि सलमान खान घर के बाकी सदस्यों को लेकर क्या कहते हैं।