‘बिग बॉस 20’ में इस बार वीकेंड का वार से पहले ही बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। शो में मिड-वीक एविक्शन हुआ और
मनोज तिवारी
की बेटी रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया। इस बार एविक्शन का फैसला आम वोटिंग से नहीं हुआ बल्कि कैप्टेंसी के तीन दावेदारों को मिली खास पावर के जरिए रीति को बाहर किया गया।
दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के बाद माही विज, उदिति सिंह और यंग DSA कैप्टेंसी के तीन दावेदार बने थे। इसके बाद बिग बॉस ने तीनों को कन्फेशन रूम में बुलाया और उनसे पूछा कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में किसने गेम में सबसे कम योगदान दिया है। तीनों ने आपस में चर्चा के बाद रीति तिवारी का नाम चुना। इसके बाद उनकी एक लाइफलाइन खत्म कर दी गई और वह शो से बाहर हो गईं।
यह भी पढ़ें: YouTube की Shorts Series में एंट्री, अब माइक्रोड्रामा में मुकाबले की तैयारी
उदिति ने लिया रीति का नाम
कन्फेशन रूम में बिग बॉस ने तीनों कैप्टेंसी दावेदारों से नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया। माही ने सबसे कम योगदान के लिए मैरी कॉम का नाम लिया जबकि यंग DSA ने अमन गांधी का नाम लिया। उदिति ने रीति तिवारी का नाम लिया। इसके बाद माही और यंग DSA भी रीति के नाम पर सहमत हो गए।
उदिति ने कहा कि उन्हें रीति की पर्सनैलिटी कुछ कन्फ्यूजिंग लगती है। शो में काजी तौकीर के साथ रीति के व्यवहार को लेकर पहले भी बात हो चुकी है। कुछ दिन पहले रीति ने काजी पर नाराजगी जताई थी और डिस बैटल टास्क के दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई थी। इसके बाद
सलमान खान
ने वीकेंड का वार में रीति को उनकी भाषा और व्यवहार के लिए फटकार लगाई थी। उन्होंने रीति से कहा था कि उन्हें अपने पिता मनोज तिवारी के नाम से अलग अपनी पहचान बनानी चाहिए।
रीति के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनके बाहर होने को सही बताया जबकि कुछ दर्शकों ने एविक्शन के फैसले पर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने यह भी अंदाजा लगाया कि रीति को सीक्रेट रूम में भेजा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट, फिर भी जारी रखा शो
रीति से पहले ये कंटेस्टेंट हुए बाहर
रीति तिवारी से पहले ‘बिग बॉस 20’ से रोहेड खान और ईशा रिक्खी बाहर हो चुके हैं। रोहेड खान शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। इसके बाद ईशा रिक्खी का एविक्शन हुआ था। अब रीति तिवारी इस सीजन में मिड-वीक एविक्शन के जरिए बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं।
सलमान खान इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 20’ जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को एक अतिरिक्त मौका यानी लाइफलाइन दी गई है। इसी लाइफलाइन से जुड़े ट्विस्ट के चलते रीति तिवारी का शो में सफर खत्म हो गया।