logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं...', सलमान खान ने पिछली पोस्ट पर दी सफाई

सलमान खान ने हाल ही में अकेले और तन्हा होने को लेकर पोस्ट शेयर किया था। यह पोस्ट वायरल हो गया था। अब इस पोस्ट पर भाईजान ने सफाई दी है।

salman khan

सलमान खान, Photo Credit: Salman Khan Insta handle

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने तन्हा और अकेले होने की बात कही थी। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब उस पोस्ट पर उन्होंने ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि वह पोस्ट में अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं कर रहे थे।

 

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सफाई दी है। उन्होंने लिखा, 'अरे मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं कैसे अकेले रहा सकता हूं? जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार और दोस्त है। मैं कैसे अकेले रह सकता हूं जब मेरे पास आप लोग है, आपकी दुआएं हैं। मैं भगवान का बहुत शुक्रगुजार हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 'पेड्डी' में राम चरण को कड़ी टक्कर देंगे दिव्येंदु, जाह्नवी की सादगी ने जीता दिल

सलमान ने वायरल पोस्ट पर दी सफाई

सलमाने ने आगे लिखा, 'कभी कभी लोगों के साथ रह कर पर जाता हूं। इसलिए कभी कभी ऐसा हो जाता है। इस बार कोई फोटो नहीं ब्रेकिंग न्यूज बना दिया, मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल मारो यार।'

 

सलमान ने पहले लिखी थी तन्हा होने की बात

सलमान ने पहले अपनी फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा था, 'मैं अपने साथ दो तरीकों से रह सकता हूं। अकेला या तन्हा। अकेला अपनी मर्जी से हूं और तन्हा जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता हो। अब इसके आगे क्या। आप देख लो अब आपको क्या करना है।'

 

उनके इस पोस्ट ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया था। लोगों का कहना था कि आखिर सलमान खान इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं? कुछ लोगों ने भाईजान को शादी करने की सलाह दी थी।

 

 

यह भी पढ़ें: 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज, नंबर वन ट्रेंड कर रहा है गाना

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' है। अभी फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। इस फिल्म में सलमान के साथ चिंत्रागदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह एक वॉर ड्रामा मूवी है जो बैटल ऑफ ग्लवान पर बनी है। इसके अलावा उनकी एक फिल्म नयनतारा के साथ अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

 


और पढ़ें