logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सामंथा रुथ प्रभु ने बेटे देव को दिया जन्म, राज निदिमोरु संग की थी शादी

ऐक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने 19 नवंबर को एक बेटे को जन्म दिया। कपल ने अपने बेटे का 'देव निदिमोरु' रखा है। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर इसे लोगों के साथ शेयर किया।

Samantha's Instagram post

Photo Credit- सामंथा इंस्टाग्राम पोस्ट

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऐक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरु को एक बेटा हुआ है। दोनों ने अपने बच्चे का नाम 'देव' रखा है। सामंथा ने 19 नवंबर को बेटे को जन्म दिया। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए इस खुशखबरी का एलान किया। बेटे के जन्म से कुछ ही दिन पहले इस जोड़े ने अपने घर पर एक छोटी सी पूजा रखी थी। इसमें परिवार के बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे। 

 

सामंथा ने पूजा की कुछ खास तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जून 2026 में बताया था। सामंथा ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर अपने बेटे के जन्म के बारे में की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट किया, 'हमारा प्यारा बेटा। देव निदिमोरु। आज हमारा दिल सबसे ज्यादा खुश है।'

 

यह भी पढ़ें: 'रावण को हीरो दिखाया', रामायण फिल्म की फंडिंग पर नीतीश भारद्वाज ने उठाए सवाल

जून में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर

सामंथा ने इसी साल जून 2026 में अपनी फिल्म 'मां इंति बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान पहली बार मां बनने की खबर शेयर की थी। उस वक्त उन्होंने यह भी साफ किया था कि वह अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लेंगी। सामंथा ने कहा था कि अपनी सेहत और हालत को देखते हुए उन्हें मैटरनिटी लीव लेनी होगी लेकिन इस छोटे से ब्रेक के बाद वे एक नई फिल्म के साथ अपने फैंस के बीच जरूर लौटेंगी।

 

View on Instagram

कोयंबटूर में हुई थी शादी

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर में सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में एक बेहद निजी समारोह में शादी की थी। दोनों ने पहली बार सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने 'सिटाडेल: हनी बनी' और फिल्म 'मां इंति बंगारम' में भी साथ काम किया।

 

यह भी पढ़ें: ईशा की मां ने लगाया था धोखे का आरोप, अब अविनाश ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

 

पिछले साल जब सामंथा ने 'वर्ल्ड पिकलबॉल लीग' की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें वह राज के साथ बैठकर 'चेन्नई सुपर चैंप्स' का उत्साह बढ़ाती नजर आई थीं, तब से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।


और पढ़ें