logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Shark Tank में 13 साल के जयवर्धन ने शार्कस को किया इंप्रेस, आइडिया सुन हुए हैरान

'शार्क टैंक इंडिया' का पांचवां सीजन धूम मचा रहा है। शो में 13 साल के जयवर्धन त्यागी पहुंचे जिनके आइडिया ने शार्क्स को हैरान कर दिया।

namita thapar and Jaiwardhan tyagi

नमिता थापर और जयवर्धन त्यागी, Photo Credit: social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

'शार्क टैंक इंडिया' का पांचवां सीजन ऑनएयर हो गया है। इस बार पैनल में अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, मोहित यादव और कुणाल बहल समेत अन्य जज नजर आ रहे हैं। शो में लोग अपने यूनिक आइडियाज को लेकर आ रहे हैं। कुछ आइडिया शार्क को खूब इंप्रेस कर रहे हैं तो कुछ का मजाक भी बना है। शो में 13 साल के बच्चे जयवर्धन पहुंचे जिनके बिजनेस आइडिया और पिच स्टाइल ने शार्क को खूब इंप्रेस किया।

 

जयवर्धन के जज्बे ने साबित कर दिया कि सपनों को पूरा करने के लिए कोई उम्र नहीं होती है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। सोनी लिव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी जयवर्धन का वीडियो शेयर किया है।

 

यह भी पढ़ें- Shark Tank में क्या बता रहा था 'फर्जी डॉक्टर' जो जमकर लगी लताड़?

'शार्क टैंक' में छाया 13 साल का लड़का

शो में अपनी पीच सुनाते हुए जयवर्धन कहते हैं, 'शार्क्स कब तक हम एआई का इस्तेमाल ग्राफिक्स और पीपीटी बनवाने के लिए करते रहेंगे। मेरा न्यूराएपेक्स एआई एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो मरीजों को उनकी हेल्थ समझने और उसे मैनेज करने में मदद करता है। मैं जयवर्धन त्यागी 13 साल की उम्र में।'

 

जयवर्धन की उम्र सुनकर सभी शार्क्स हैरान हो जाते हैं। अमन और बाकी शार्क्स हैरान हो गए। पैनल में मौजूद सभी शार्क्स ने जयवर्धन की तारीफ की।

 

 

यह भी पढ़ें- मशहूर असमिया सिंगर समर हजारिका का हुआ निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 

शो पर जयवर्धन ने बताया कि इसके लिए मैंने अपनी जेईई की कोचिंग भी छोड़ दी। ये मेरा स्कूल प्रोजेक्ट नहीं है। ये मेरा अभी सबसे पहला प्यार है। उन्होंने बताया कि मेरी प्रेरणा नेपोलियन और स्टीव जॉब्स हैं। उनकी पीच सुनकर शार्क्स हैरान हो जाते हैं। शो पर शार्क्स जयवर्धन संग डील क्रैक करते हैं या नहीं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। 


और पढ़ें