logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं सोफी शाइन? जिनसे क्रिकेटर शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने सोफी शाइन से दूसरी शादी कर ली है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

shikhar Dhawan and Sophie shine

शिखर धवन और सोफी शाइन, Photo Credit: Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी कर ली है। शिखर धवन इस समय अपनी लाइफ के हैप्पी फेज में है। कपल के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि शिखर की पत्नी सोफी शाइन कौन हैं।

 

सोफी शाइन आयरिश महिला हैं। वह प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से किया है। इसके अलावा उनके पास मार्केटिंग और मैनेजमेंट की भी डिग्री है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में बतौर वाइस प्रेसिडेंट काम किया है। सोफी शिखर के साथ मिलकर कई वेंचर्स पर काम करते हैं। वह शिखर धवन के एनजीओ की हेड हैं। वह Da One Sports की सीओओ भी हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'हिरोइनों को बोलते हैं पैडेड ब्रा पहनो,' तापसी ने साउथ की फिल्मों पर क्या कहा?

शिखर ने शेयर की सोफी संग शादी की तस्वीरें

शिखर ने अपनी लेडी लव के साथ कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली फोटो में वह अपनी लेडी लव की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में वह पत्नी संग डांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कपल को उनके नए जीवन के लिए फैंस ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।  

वेडिंग लुक

शिखर धवन और सोफी शाइन ट्विनिंग करते हुए नजर आए। आइवरी लहंगे में सोफी शाइन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शिखर धवन भी ऑफ व्हाइट शेरवानी में बहुत जच रहे थे।

शिखर धवन की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से साल 2012 में हुई थी। इस शादी से उनका एक बेटा भी है जो अपनी मां के साथ रहता है। दोनों की शादी कुछ समय बाद टूट गई।

 

यह भी पढ़ें: 19 साल छोटे बिजनेसमैन के प्यार में मलाइका अरोड़ा, कौन हैं यह शख्स?

शिखर और सोफी कब से साथ हैं?

साल 2024 में  शिखर और सोफी के डेटिंग की खबरें सामने आई थी। 2025 में कपल ने अपने रिलेशनशिप को लगभग ऑफिशियल कर दिया था और 2026 में दोनों ने घर बसा लिया।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap