logo

ट्रेंडिंग:

क्या सलमान को मिलेगी हिट? कैसा रहा है सिकंदर के डायरेक्टर का करियर

निर्देशक ए. आर मुरुगादॉस साउथ के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा उनका करियर।

 A R Murugadoss

ए .आर मुरुगादॉस (Photo Credit: A.R Murugadoss instagram Handle)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' चर्चा में छाई हुई है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म का निर्देशन ए .आर मुरुगादॉस ने किया है। साउथ में उनकी फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है। उन्होंने 'सिकंदर' से पहले दो हिंदी फिल्में 'गजनी', 'हॉलीडे' का निर्देशन किया था। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी।

 

आमिर की 'गजनी' उस समय की ब्लॉकबस्टर मूवी थी। इस फिल्म में आमिर के साथ असिन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साउथ फिल्म 'गजनी' का हिंदी रीमेक 'गजनी' थी। इसके अलावा एक्शन थ्रिलर फिल्म Thuppakki का हिंदी रीमेक 'होलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' थी। अब उनकी फिल्म 'सिकंदर' ईद पर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।

 

ये भी पढ़ें- डेलबर आर्या की 'जदों दा मोबाइल आ गया' का पोस्टर आउट, खास है संदेश

 

ये हैं ए. आर मुरुगॉदास की फिल्में

 

'सिकंदर' 30 मार्च को पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल समते कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। ए आर मुरुगादॉस ने साल 2001 में 'धीना' से तमिल में डेब्यू किया था। साल 2020 में उनकी 'रमणा' रिलीज हुई थी।

 

साल 2005 में सूर्या, असीन और प्रदीप राम सिंह रावत की फिल्म 'गजनी' आई थी। साल 2012 में 'थुपक्की' आई थी। निर्देशक मुरुगादॉस की विजय ने 'काथी' में लीड रोल प्ले किया था। ये उनकी करियर की बेहतरीन फिल्म है।

 

सलमान की फिल्में रही फ्लॉप

 

सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। 2023 में उनकी फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 2024 में सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। वह 'पठान' में शाहरुख के साथ कैमियो रोल में नजर आए थे।

 

ये भी पढ़ें- 'मिल्की ब्यूटी' कहे जाने पर भड़कीं तमन्ना भाटिया, दिया करारा जवाब

 

'सिकंदर' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहा है। ईद पर सलमान की फिल्मों ने हमेशा बॉक्स ऑफिस पर हमेशा अच्छा परफॉर्मेंस दिया है। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि 'सिकंदर' अच्छा बिजनेस करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को बनाने में 200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। सलमान ने इसके लिए करीब 125 करोड़ रुपये फीस ली है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap