logo

ट्रेंडिंग:

'सन ऑफ सरदार' फेम मुकुल देव का निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

अभिनेता मुकुल देव ने 54 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

mukul dev death

मुकुल देव (Photo Credit: Mukul Insta handle)

बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में थे। उन्होंने 'सन ऑफ सरदार', 'आर राजकुमार', 'जय हो' समेत कई फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स में काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

मुकुल के परिवार में उनके भाई राहुल देव हैं। सन ऑफ सरदार में मुकुल के साथ विंदू दारा सिंह ने काम किया था। विंदू ने इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में बताया, 'अपने माता पिता के निधन के बाद मुकुल ने खुद को सबसे अलग थलग कर लिया था। वह घर से भी कम ही बाहर निकलता था और किसी से मिलता भी नहीं था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। वह अस्पताल में था। उसके भाई और उसके जानने और प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। वह एक अद्भुत व्यक्ति था और हम सभी उसे याद करेंगे'। 

 

ये भी पढ़ें- मैसूर सैंडल सोप की ब्रांड एंबेसडर बनीं तमन्ना, लोगों ने किया विरोध

 

मुकुल की मौत से सदमे में विंदू

 

 

विंदू के बाद अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने भी दिवंगत अभिनेता के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है'।

 

ये भी पढ़ें- 'भारत को पाकिस्तान के परमाणु नहीं कीटाणु बम से खतरा': मनोज मुंतशिर

 

मुकुल देव का करियर

 

मुकुल का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्ली में पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में टीवी सीरीयल 'मुमकिन' से की थी। IMDB के मुताबिक, 1996 में मुकुल ने फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में उनके नेगेटिव कैरेक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था। 1990 और 2000 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। उनके काम को 'जंगल' (2000), 'इंडियन' (2001), 'सन ऑफ सरदार' (2012),  आर. राजकुमार (2013) जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया गया था। हिंदी के अलावा उन्होंने पंजाबी और बंगाली फिल्मों में भी खूब काम किया था।

 

उन्हें आखिरी बार साल 2022 में फिल्म अंत द एंड में देखा गया था। पिछले 3 साल से वह किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए थे।

 

 

 

 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap