logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लोग बहुत कुछ कह रहे हैं...', सोराब बेदी ने मलाइका संग अफेयर पर दिया जवाब

मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी का क्लोज डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी।

Malaika Arora and Sorab Bedi

मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी की हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। वीडियो में दोनों साथ में क्लोज डांस करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दोनों के अफेयर को लेकर कयास लगाने लगे थे। अब इस पूरे विवाद पर सोराब ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

सोराब ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मलाइका संग उनकी बॉन्डिंग का जिक्र किया। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो और वीडियो का सच भी बताया है। उन्होंने बताया कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं हैं। 

 

यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बने मम्मी-पापा, दिखाई बेटी की पहली झलक

सोराब की मलाइका से कैसे हुई थी मुलाकात?

सोराब ने आगे बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी? उन्होंने कहा, 'डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने उन्हें मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में रैंप वॉक पर चलने का मौका दिया था। मैं उनका दोस्त बन गया और उनके साथ पार्टी करने लगा। इन्हीं पार्टी में अपने मेंटर्स के जरिए मलाइका से मिला था। मलाइका डेलनाज और वाहबिज की अच्छी दोस्त है। इस तरह मैं और मलाइका भी अच्छे दोस्त बन गए। हमारे बीच में इससे ज्यादा कुछ नहीं है।'  


सोराब ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर मेरे और मलाइका के वीडियो के बारे में जिस तरह से बातें की गई। उससे मैं बहुत निराश हूं। लोगों को किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए। ऐसा नहीं करना चाहिए। मैंने पहली बार पार्टी नहीं की है। मैं कई सालों से डेलनाज, वाहबिज और मलाइका के साथ पार्टी कर रहा हूं। मैं पहले भी मलाइका के साथ फोटो शेयर करता था लेकिन इस बार, उस समय लोग मुझे नहीं जानते थे। अब लोग मुझे जानने लगे हैं। दो लोग अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं। हमें एक-दूसरे पर भरोसा है लेकिन लोगों ने इसे दूसरे तरीके से लिया।'

 

यह भी पढ़ें: एक ही नाम की दो फिल्में, पहली ने फ्लॉप होकर भी जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, दूसरी थी हिट

सोराब और मलाइका का वीडियो हुआ था वायरल

 

 

 

मलाइका ने जुहू में अपना नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। सोराब भी मलाइका की पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोराब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब सोराब ने इन तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। वहीं, मलाइका की तरफ से इन खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। मलाइका अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Related Topic:#Malaika Arora

और पढ़ें