वेटरन अभिनेता सुधीर पांडे ने टीवी सीरियल्स और फिल्मों में खूब काम किया है। उनकी दमदार ऐक्टिंग की लोग जमकर तारीफ करते हैं। उन्होंने
अक्षय कुमार
के साथ फिल्म 'तीस मार खान', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' में काम किया है। उन्होंने अक्षय साथ अपने काम करने का अनुभव बताया है। उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार को सेट पर डायलॉग याद रहते हैं या फिर वह टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल करते हैं।
सुधीर पांडे ने बताया कि अक्षय को कभी लाइनें याद रहती। कभी याद नहीं रहती तो उन्हें कोई कार्ड पर लाइनंस दिखाता रहता था। उन्होंने बताया कि मैंने अक्षय के साथ 1995 में फिल्म 'पांडव' में काम किया था। उस दौरान वह अपनी लाइनंस को याद रखने की कोशिश करते थे।
यह भी पढ़ें: खाने को पैसे नहीं, चॉल में रहता है आमिर का सौतेला भाई, एक्स वाइफ ईवा ने बताया
लाइनें देखकर बोलते हैं अक्षय
सिद्धार्थ कनन ने सुधीर पांडे से पूछा कि क्या 'तीसर मार खान' के समय में टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल किया था? सुधीर ने बताया, 'तीस मार खान में तो उतना नहीं किया था लेकिन 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में उसने लॉन्ग सीक्वेंस में मदद ली थी। अब हो सकता है उससे सुविधा मिलती है इसलिए अब वह उसका इस्तेमाल करने लगा। यह आसान नहीं होता है जब आप किसी चीज का इस्तेमाल करने लगते हैं।'
सिद्धार्थ ने सुधीर से कहा, 'क्या जब अक्षय को कोई कार्ड दिखाता है तो आपको दिक्कत होती है?' इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'नहीं, आई कॉन्टेक्ट तो होता ही रहता है। यह तो सिर्फ आपकी मदद के लिए रहता है।'
क्या कैरेक्टर आर्टिस्ट को दिया जाता है टीपी?
जब सुधीर से पूछा गया कि आप ऐसा कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि मेरे काम करने का तरीका अलग है। मैं ऐसे पढ़कर कोई लाइन नहीं बोल सकता है। मैं हर लाइन को अच्छे से समझकर फिर पर्दे पर बोलता है। फिर उनके पूछा गया कि जिस तरह से सुपरस्टार को इस तरह की सुविधा दी जाती है। क्या आप उनसे कहेंगे कि आपको भी ऐसे लाइन को पड़कर कोई रखने वाला चाहिए। क्या वह आपकी डिमांड को पूरा करेंगे? सुधीर ने कहा, 'मुझे नही पता।'
यह भी पढ़ें: क्या करणवीर बोहरा शादी के 20 साल बाद पत्नी टीजे से लेंगे तलाक? तोड़ी चुप्पी
उन्होंने आगे बताया कि अक्षय ने अपने काम में बहुत सुधार किया है। आज जब वह शूट करते हैं तो कई रीटेक देते हैं और हर बार अपनी लाइन को बेहतर तरीके से बोलेने की कोशिश करते हैं। सुधीर पांडे पहले व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने अक्षय की इस आदत का खुलास किया है। विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में निर्देशक सुनील दर्शन ने बताया था कि अक्षय कुमार कमाल के ऐक्टर हैं लेकिन उन्हें लंबी लाइनें याद नहीं रहती है। इसलिए उन्हें एक व्यक्ति कार्ड दिखाता है।