सुनील पाल और समय रैना के बीच चल रहा मतभेद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जब से कपिल शर्मा के शो पर समय ने कॉमेडियन सुनील पाल को रोस्ट किया है। तब से सुनील पाल लगातार समय को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। सुनील पाल ने अब समय रैना को चैलेंज दिया है कि वह अपने शो में अपने माता-पिता को जज की कुर्सी पर बिठाएं और उनके सामने कॉमेडी करके दिखाएं तब जाकर वह मानेंगे कि समय एक अच्छे कॉमेडियन हैं।
सुनील ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जैसे कपिल शर्मा के शो पर सिद्धू और अर्चना जज होते हैं, वैसे ही समय को सीजन 2 में अपने मम्मी-पापा को जज बनाकर उनके सामने कॉमेडी करनी चाहिए तब वह मानेंगे कि 'समय है तो रैना है'।
यह भी पढ़ें: तृषा कृष्णन की फिल्म, CM विजय ने स्पेशल परमिशन दी, फिर भी नहीं हो पाई स्क्रीनिंग
जब पैपराजी ने सुनील पाल से पूछा कि क्या वह खुद समय रैना के शो में जाना पसंद करेंगे तो उन्होंने ताना मारते हुए कहा कि 'मैं तो उस शो में नहीं जा सकता क्योंकि वह इतना बड़ा शो है, जो मेरे लायक नहीं है और मैं तो एक छोटा आर्टिस्ट हूं।'
दोस्ती पर क्या बोले सुनील पाल?
लगातार चल रही इस बहस के बीच जब पैपराजी ने सुनील पाल से यह सवाल किया कि क्या अब समय रैना से उनकी दोस्ती हो गई है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि दुश्मनी किसी से भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सबके साथ मिलना-जुलना है बस दिक्कत यह है कि दोनों की सोच आपस में ज्यादा नहीं मिलती है।
बातचीत के दौरान जब सुनील पाल से सलमान खान और पैपराजी के बीच हुए विवाद को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि दुनिया का हर खान और हर समाज इस बात को मानेगा कि जो आज मेरे खिलाफ एक साजिश रची गई है और मुझे नीचा दिखाकर बदनाम किया गया है। एक दिन याद रखना कि वही इंसान सबको सही लगेगा।'
यह भी पढ़ें: मनी हीस्ट सीजन 6 नेटफ्लिक्स कब लौटेगा? तारीख जान लीजिए
कपिल शर्मा शो पर हुआ विवाद
सुनील पाल और समय रैना के बीच की कड़वाहट उस समय और ज्यादा बढ़ गई जब दोनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक एपिसोड में एक साथ नजर आए थे। इस दौरान समय रैना ने सुनील पाल को स्टैंडअप कॉमेडी के अंदाज में रोस्ट किया था जो सुनील पाल को बिल्कुल पसंद नहीं आया।