logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिडनी स्वीनी ने ऐड में कपड़े की बजाय खेलकूद के सामान से ढका अंग, मचा बवाल

अभिनेत्री सिडनी स्वीनी ने हाल ही में एक स्पोर्ट्स कंपनी के लिए न्यूड ऐड किया। इस ऐड को देखने के बाद हर कोई हैरान है और इसकी जमकर आलोचना कर रहा है।

Sydney Sweeney

सिडनी स्वीनी, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी अभिनेत्री सिडनी स्वीनी विवादों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक स्पोर्ट्स ट्रेडिंग ऐप के लिए ऐड शूट किया है। इस ऐड को देखकर लोग हैरान रह गए। इस ऐड की तस्वीरें और वीडियो सिडनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। यह एक न्यूड फोटो शूट है जिसमें उन्होंने अपने शरीर के अंगों को कपड़ों की बजाय अलग-अलग स्पोर्ट् गियर से ढक रखा है।

 

सोशल मीडिया पर सिडनी के इस नए विज्ञापन की जमकर आलोचना हो रही है। इससे पहले भी वह एक ऐसे ही विज्ञापन के कारण विवादों में रही थीं। 

 

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर लेकर आएंगे 'राम बोला', किस संत पर होगी फिल्म?

सिडनी स्वीनी ने शेयर की तस्वीरें

फोटो में सिडनी स्वीनी स्पोर्ट्स गियर्स जैसे बॉल्स, रैकेट और बैट हैं जिनसे अपने शरीर के अंगों को ढका हुआ है। आम लोगों से लेकर कई महिला खिलाड़ियों ने इस विज्ञापन को अपमानजनक बताया है।

 

View on Instagram

 

महिला खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी

चार बार की ओलंपिक तैराकी स्वर्ण पदक विजेता एरियार्ने टिटमस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इसे देखकर मुझे कितना गुस्सा आ रहा है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। हम ऐसी दुनिया में कैसे जी रहे हैं जहां महिलाओं के शरीर का व्यवसायीकरण और महिलाओं के खेल को ‘सेक्सुअलाइज’ करना अभी भी आम बात है।’

 

हंगरी के बुडापेस्ट में अल्टीमेट चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में चौथा स्थान हासिल करने के बाद ब्रिटिश स्प्रिंटर एमी हंट ने बीबीसी से साक्षात्कार के दौरान कैमरे की तरफ देखकर सिडनी स्वेनी को संबोधित करते हुए कहा, 'सिडनी स्वीनी, खेल जगत में महिलाएं ऐसी दिखती हैं। मांसपेशियां, कड़ी मेहनत, पसीना, खून, आंसू।'

 

अमेरिका की पूर्व जिम्नास्ट ग्रेसी क्रैमर ने इस विज्ञापन को बेहद आपत्तिजनक बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा, 'मैंने अपना पूरा जीवन एक ऐसे खेल में बिताया है जहां महिला खिलाड़ियों को जरूरत से ज्यादा सेक्सुअलाइज किया जाता रहा है। उन्हें केवल उनके शरीर तक सीमित कर दिया गया है। उन्हें अपनी असल काबिलियत के लिए गंभीरता से लिए जाने के लिए संघर्ष करने पर मजबूर किया गया है।'

 

यह भी पढ़ें: 'देवा श्री गणेशा' गाने में इस्तेमाल हुई थी 35 फीट की मूर्ति, कैसे हुई थी शूटिंग?

 

जर्मन रग्बी खिलाड़ी सोफी फेला ने कहा कि महिला खिलाड़ी लड़कियों और महिलाओं के लिए आदर्श बन सकती हैं क्योंकि वे समाज के सौंदर्य और नारीत्व के आदर्शों से खुद को अलग करने में सक्षम होती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘और इसीलिए सिडनी स्वेनी का वह विज्ञापन दुनिया की हर महिला खिलाड़ी के लिए अपमानजनक है।'


सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि ऐड में सिर्फ सिडनी स्वीनी की आलोचना नहीं होनी चाहिए। इस विज्ञापन को तैयार करने वाली कपंनी नोविग पर भी सवाला उठना चाहिए।   

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें