logo

ट्रेंडिंग:

Hera Pheri 3 में तबू की होगी वापसी! सोशल मीडिया पर खुद दिया हिंट

प्रियदर्शन की 'हेरी फेरी 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री तबू ने बड़ा अपडेट शेयर किया है। इस फिल्म के तीसरे पार्ट में वह नजर आ सकती हैं।

Tabu

तबू (Photo Credit: Tabu Insta Handle)

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हेरा फेरी' बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक मूवी है। इस फिल्म के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन पर इच्छा जाहिर की। वह अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ 'हेरा फेरी 3' बनाने का प्लान बनाना चाहते हैं। अब उनकी ये विश कब तक पूरी होगी। इसका फैंस को इंतजार है।

 

'हेरा फेरी 3' को लेकर तबू ने अपना रिएक्शन दिया है। तबू ने कहा कि मेरे बिना 'हेरी फेरी 3' नहीं बन सकती। अक्षय ने प्रियदर्शन के साथ उनके बर्थडे पर तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट पर तबू ने रिएक्ट करते हुए कहा कि 'हेरा फेरी 3' मेरे बिना पूरी ही नहीं हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें- कमाई में साउथ से क्यों पिछड़ रहा है बॉलीवुड, गोविंद नामदेव ने बताई वजह

 

प्रियदर्शन बनाना चाहते हैं 'हेरा फेरी 3'

 

प्रियदर्शन के जन्मदिन पर अक्षय ने उनके साथ 'भूत बंगला' के सेट से फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे प्रियन सर, आपका जन्मदिन मनाने के लिए  इससे बेहतर क्या हो सकता है कि आपके साथ भूतिया सेट पर दिन पूरा दिन बिताया। शुक्रिया आप मेरे मेंटर बने। आपका दिन कम रिटेक से भरा हो। आपके लिए साल शानदार रहें'।

 

इस पोस्ट पर प्रियदर्शन ने रिएक्ट करते हुए कहा, आपके प्यार भरे बधाई के लिए धन्यवाद अक्षय कुमार। इसके बदले में भी आपको गिफ्ट देना चाहता हूं। मैं हेरा फेरी 3  बनाना चाहता हूं। क्या अक्षय आप तैयार है? उन्होंने अपने पोस्ट में सुनील शेट्टी और परेश रावल को भी टैग किया था। 'भूत बंगला' अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में होंगी।

 

ये भी पढ़ें- 'लड़कियां उनके पीछे पड़ी थीं', उदित के किसिंग विवाद पर बोले अभिजीत

 

कब रिलीज होगी 'हेरी फेरी 3'

 

फिल्म के पहले पार्ट में तबू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद साल 2006 में हेरा फेरी 2 रिलीज हुई थी। उस फिल्म में अक्षय, परेश, सुनील, बिपाशा बसु, राजपाल यादव और रिमी सेन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद से फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार हो रहा है। मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट जारी नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो तबू हाल ही में 'ड्यून: प्रोफेसी' में नजर आई थीं। उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

 

 

Related Topic:#Tabu#Bollywood

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap