logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले दिन विजय की 'जन नायकन' पड़ी सुस्त, नहीं टूटा 'लियो' और 'कुली' का रिकॉर्ड

'जन नायकन' को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म के मेकर्स को ओपनिंग डे पर बड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया?

Thalapathy Vijay

थलपति विजय, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलपित विजय के करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज हो गई है। उनकी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद थी लेकिन मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। 'जन नायकन' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से कम का बिजनेस किया है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म 100 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है?

 

तमिलनाडु में 'जन नायकन' के सभी शोज हाउसफुल रहे लेकिन अन्य शहरों में उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ का बिजनेस किया है। 'जन नायकन' टॉप 5 तमिल फिल्मों में भी अपनी जगह नहीं बना पाई और न ही विजय की टॉप 3 में शामिल हो पाई।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारे यहां ED रेड होगी', पेपर लीक पर बोले एल्विश, किसने दी धमकी?

'जन नायकन' के मेकर्स को पहले दिन झटका लगा

शुरुआत में उम्मीद थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म के डब वर्जन का रिस्पॉन्स और ज्यादा खराब रहा। हिंदी और तेलुगू के डब वर्जन में फिल्म ने मिलकर 3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जो कि कुल ग्रॉस की कमाई का 10% से भी कम था। ओवरसीज में फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग डे पर 2 मिलियन डॉलर का बिजनेस किय और अन्य हिस्सों में 1 मिलियन डॉलर के करीब था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 78 करोड़ रुपये से कम का बिजनेस किया है।

'जन नायकन' नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों का रिकॉर्ड

'जन नायकन' ने 78 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म 'लियो' और रजनीकांत की फिल्म 'कुली' का रिकॉर्ड तोड़ने में भी नाकमयाब रही है। 2024 में विजय की फिल्म 'लिओ' ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का बिजनेस  किया था। रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने पिछले साल 152 करोड़ रूपये का बिजनेस किया। इससे पहले विजय की 'गोट' (99 करोड़), 'बीस्ट' (83 करोड़) का बिजनेस किया है।

 

'जन नायकन' का निर्देशन एच विनोद ने किया है। यह फिल्म पहले  इसी साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन सीबीएफसी ने सर्टिफिकेट नहीं दिया। इस फिल्म में में विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के गानों को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है।


और पढ़ें