logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'द 50' के फिनाले में लड़ेंगे ये कंटेस्टेंट्स, मेकर्स ने शुरू की फिनाले की शूटिंग

'द 50' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो में 50 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया था। अब शो के फिनाले की डेट सामने आ गई है।

the 50

The 50 पोस्टर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टेलीविजन रियलिटी शो 'द 50' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो शुरुआत से ही दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। गेम में लगातार टास्क और एलमिनेशन हो रहे हैं। इस गेम शो में 50 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया था। सेलेब्स को टास्क जीतकर अपने फैंस के लिए पैसे इकट्ठे करने पड़ते हैं।

 

शो से कई कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट चुका है जिनके फिनाले में पहुंचने का सपना खत्म हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक शो के फिनाले की डेट सामने आ गई है। फिनाले वीक में महज 20 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे।

 

यह भी पढ़ें: अच्छी कहानी फिर भी नहीं चली ये वूमन सेंट्रिक फिल्में, क्या होगा 'अस्सी' का हाल?

कब है शो का फिनाले?

फिल्म विंडो की रिपोर्ट के अनुसार 'द 50' के फिनाले की शूटिंग 19 फरवरी को हो सकती है। हालांकि फिनाले को लेकर अभी मेकर्स ने कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। फिनाले में कौन- कौन से सदस्य पहुंचे हैं? इसके बारे में दर्शक जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। 

 

शो में अभी प्रिंस नरूला, रिद्धि डोंगरा, निक्की तंबोली, युविका चौधरी, रजत दलाल, लवकेश कटारिया, काका, कृष्णा श्रॉफ समेत कई सितारे बचे हुए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन अपने फैंस के लिए 50 लाख रुपये की रकम जीत पाता है।  

 

यह भी पढ़ें: गोविंदा के धोखे को भूल सकती हैं सुनीता, माफ करने के लिए रखी शर्त

शो में हुईं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की वापसी

शो में खानजादी, उर्वशी ढोलकिया, आरुषि और तेजस्वी की शो में वापसी हुई है। शो में वापसी करते ही एक्स कंटेस्टेंट्स ने अपना रिवेंज निकाला।  उर्वर्शी ने कहा कि शो में टेलीविजन स्टार्स में ही एकता नहीं है। वहीं तेजस्वी का कहना था कि लड़कियों को अपनी एक अलग गैंग बनानी चाहिए ताकि वे वोटिंग में कमजोर न पड़े। सभी घरवालों ने वोट आउट में बेबिका को बाहर निकाल दिया। वहीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को पैर में फ्रैक्चर हो गया था जिस वजह से उन्हें बीच में ही गेम छोड़ना पड़ा था।

 

Related Topic:#The 50#Entertainment

और पढ़ें