logo

ट्रेंडिंग:

'द 50' में रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को मारा थप्पड़, शो में हुआ पहला एलिमिनेशन

रियलिटी शो 'द 50' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच में मारपीट होती है।

rajat dalal and digvijay rathee

रजत दलाल और दिग्विजय राठी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो 'द 50' का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो में टीवी, म्यूजिक और सोशल मीडिया के चहेते सितारे नजर आ रहे हैं। शो की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। पहली बार किसी शो में 50 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है।

 

शो में पहले दिन कुछ सदस्यों ने आपा खो दिया और वॉयलेंट हो गए। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें रजत दलाल और दिग्विजय राठी एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: Grammy Awards 2026 में रैपर केंड्रिक लैमर ने रचा इतिहास, पढ़ें पूरी लिस्ट

रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को मारा थप्पड़

वीडियो में दिग्विजय रजत से पूछते हैं, 'जब बाकी लोग गाली दे रहे थे तो तू क्यों चुप था? इस बात को सुनने के बाद रजत गुस्से से आग बबूला हो जाते हैं। रजत दिग्विजय की गर्दन दबोचते हैं और उन्हें धक्का देते हुए जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं।' फिर दिग्विजय भी अपना बचाव करते हुए रजत को धक्का देते हैं और इसके बाद दोनों कैमरे पर ही मारपीट शुरू कर देते हैं।

 

 

दोनों को लड़ते देख बाकी कंटेस्टेंट्स बीच बचाव के लिए आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शो के पहले एपिसोड में ही करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच में जमकर बहसबाजी देखने को मिलती है।

 

यह भी पढ़ें: न राइटर, न म्यूजीशियन, न सिंगर, दलाई लामा को कैसे मिल गया ग्रैमी अवार्ड?

शो से एलिमिनेट हुए वंशराज सिंह

पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स ने आपसी सहमती से वंशराज सिंह को घर से बाहर निकाल दिया। उन्हें पहले ही दिन एग्जिट ऑर्डर मिल गया। वंशराज सिंह के एलिमिनेशन के बाद घर में 49 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं। मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो भी शेयर किया है जिसमें निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज खान पर भड़कते हुए नजर आ रही हैं।

निक्की और अरबाज में हुआ झगड़ा

निक्की अरबाज से कहती हैं, 'यहां पर मौजूद बाकी लोग मुझे क्या समझते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन तुम भी मुझे नहीं समझ रहे हो। अरबाज निक्की को समझाते हैं कि यह गेम सर्वाइवल का है। जहां पर झुकने की जरूरत होगी वहां झुकेंगे।' इस पर निक्की आगे कहती हैं, 'मैं किसी की क्षत्रछाया में गेम नहीं खेलूंगी।' निक्की काफी इमोशनल नजर आती हैं। इस शो में उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, करण पटेल, सिंगर काका, मनीषा रानी समेत अन्य स्टार्स ने हिस्सा लिया है। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap