logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बॉलीवुड का यह गाना 60 फिल्मों के टाइटल से बना था, बोल का नहीं हुआ इस्तेमाल

हम आपको बॉलीवुड के उस गाने के बारे में बता रहे हैं जिसमें कोई बोल नहीं थे बल्कि फिल्मों के टाइटल्स को जोड़कर बनाया गया था।

kamal hassan and rati agnihotri

रति अग्निहोत्री और कमल हासन, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड की फिल्मों में ऐक्शन, रोमांस और ट्रेजेडी का भरपूर तड़का होता है। इन फिल्मों में संगीतकार अपनी जादूई आवाज से दर्शकों को जमकर एंटरटेन करते हैं। हिंदी सिनेमा में गानों का लंबा इतिहास रहा है। हम फिल्मों के नाम, कलाकार और कहानी को भले ही भूल जाते हैं लेकिन गाने याद रहते हैं। फिल्मों के गाने उनकी जान होते हैं। कई ऐसी फिल्में जिनकी कहानी भले ही कमजोर हो लेकिन गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

आज भी लोगों के 80 और 90 के दशक के पॉपुलर गाने यादे हैं। बॉलीवुड में हर सिचुएशन के लिए आपको गाना मिल जाएगा फिर चाहे प्यार हो, ब्रेकअप हो, त्योहार हो या फिर पार्टी का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें: शाहिद, रश्मिका और कृति की 'कॉकटेल 2' करती है निराश, दर्शकों ने बताया बकवास

फिल्म के टाइटल से बना था गाना

ज्यादातर लोगों को गाने के बोल याद रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'एक दूज के लिए' साल 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक ऐसा गाना था जिसमें कोई बोल नहीं थे बल्कि 60 फिल्मों के टाइटल का इस्तेमाल करके गाना बनाया गया था। यह गाना 'मेरे जीवन साथी है' जो बहुत पॉपुलर हुआ था। यह गाना आज भी लोगों को याद होगा।

 

'मेरे जीवन साथी प्यार किए जा' गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था। यह बहुत ही रोमांटिक गाना है जिसे एस. पी. बालसुब्रमण्यम और लता मंगेशकर ने मिलकर गाया था। यह एस.पी बालसुब्रमण्यम का पहला हिंदी गाना बतौर प्लेकबैक सिंगर था जिसके उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

 

 

यह भी पढ़ें: Eetha में श्रद्धा की दमदार ऐक्टिंग, टीजर ने मचाया भौकाल, लोग कर रहे हैं तारीफ

सुपरहिट हुई थी फिल्म

यह साउथ सुपरस्टार कमल हासन की पहली हिंदी फिल्म थी। उनके साथ इस फिल्म में रति अग्निहोत्री मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि लड़का साउथ का है और लड़की नॉर्थ की है। लड़के को हिंदी बोलनी नहीं आती है तो वह हीरोइन को अपनी दिल की बात कहने के लिए हिंदी सिनेमा के फिल्मों के नाम का इस्तेमाल करता है और अपनी दिल की बात कहता है। 


और पढ़ें