logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' हुआ रिलीज, यश और कियारा के रोमांस ने लगाई आग

'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हो गया है। इस गाने में यश और कियारा आडवाणी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर आग लगा दी।

yash and kiara advani

यश और कियारा आडवाणी, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' इस साल की सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हो गया है। इस गाने में यश के साथ कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यश और कियारा की सिजलिंग केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर आग लगा दी है। इस गाने को गाया और कंपोज विशाल मिश्रा ने किया है।

 

यह गाना 4 मिनट 28 सेकंड का है जिसमें दोनों के बीच में रोमांस और इंटीमेट सीन दिखाया गया है। इस गाने में दोनों एक-दूसरे में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में एक नाम से बनी 5 फिल्में, पांचों रही हिट

यश और कियारा की सिजलिंग केमिस्ट्री ने जीता दिल

गाने की शुरुआत यश और कियारा के साथ होती है। दोनों एक-दूसरे को चर्च के बाहर देखते हैं। इसके बाद कियारा सर्कस में परफॉर्म करने वाली होती है तभी यश कियारा को बैक स्टेज ले जाते हैं और किस करने लगते हैं। दोनों के बीच में इंटीमेट सीन दिखाया जाता है। गाने में यश अपने सिक्स पैक एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर गाने को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

लोगों को पसंद आया 'तबाही' गाना

एक व्यक्ति ने लिखा, 'यश और कियारा की सिजलिंग केमिस्ट्री कमाल की है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'यश और कियारा के गाने ने तबाही ला दी है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'गाने में सिजलिंग केमिस्ट्री और व्लगर दिखने के पीछे बहुत ही महीन लाइन है। शुक्र है गाने में कुछ भी क्रिंज नहीं है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'कियारा ने तबाही ला दी।'

 

यह भी पढ़ें: 'लोग असली दोस्तों को भूल जाते हैं', शाहिद संग अनबन पर अहमद खान ने तोड़ी चुप्पी

 

कुछ लोगों को फिल्म का गान पसंद नहीं आया है। उनका कहना है कि यह फिल्म परिवार और बच्चों के साथ देखने लायक नहीं है। इस फिल्म को यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखा है। फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास है। इस फिल्म में यश के साथ कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


और पढ़ें