वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पोस्टर, Photo Credit: Varun Insta Handle)
करण जौहर की मोस्टअवेटेड फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ और सान्यामल्होत्रालीडरोल में हैं। फिल्म के टीजर और गानों को दर्शकों का पॉजिटिवरिस्पॉन्स मिला है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलररिलीज कर दिया है। पहली बार ये चारों स्टार्स साथ में काम कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' मल्टी स्टार मूवी है। यह दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है। इससे पहले 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों में वरुण और आलिया भट्ट ने साथ में काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म के मेकर्स 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' लेकर आ रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों को कितना एंटरटेन कर पाती है?
यह एक फैमिलीएंटरटेनमेंटमूवी है। फिल्म में वरुण धवन अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंडसान्यामल्होत्रा को शादी के लिए प्रपोज करते हैं लेकिन वह मना कर देती है। सान्या की शादी रोहित सराफ से होती जो जाह्नवी कपूर का एक्सबॉयफ्रेंड है। वरुण और जाह्नवी अपने प्यार को वापिस पाने की लड़ाई लड़ते हैं। इस दौरान वरुण और जाह्नवी को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। अब फिल्म में कौन किससे शादी करेगा। यह देखना दिलचस्प होगा। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमार का ट्रेलर दर्शकों को ठीक-ठाक लगा। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि फिल्म में सान्यामल्होत्रा और रोहित सराफ को बहुत कम दिखाया गया है। उन्हें ज्यादा स्पेस देना चाहिए था। इसके अलावा लोगों को जाह्नवी की एक्टिंग भी कुछ खास पसंद नहीं आई। लोगों का कहना है कि वह इस किरदार में मिसफिट लग रही है।
जाह्नवी और वरुण धवन की फिल्में
जाह्नवी और वरुण धवन की कई फिल्में अभी पाइपलाइन में हैं। दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वरुण फिल्म बॉर्डर 2 और थामा में दिखाई देंगे। वहीं, जाह्नवी तेलुगू फिल्म Peddi में दिखाई देंगी।