अभिनेता विशाल ब्रह्मा को पुलिस ने चेन्नई एयरपोर्ट से 40 करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। विशाल को रेवेन्यू इंटेलिजेंस निदेशालय (DRI) ने ड्रग्स के साथ पकड़ा है। वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI 347 से सिंगापुर गए थे और वहां से चेन्नई लौट रहे थे। एयरपोर्ट पर डीआरआई ने विशाल को Methaqualone ड्रग के साथ गिरफ्तार किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पैसों की जरूरत के चलते विशाल को एक नाइजीरियन गैंग ने फंसाया था। अभिनेता को हॉलिडे के लिए कंबोडिया जाने का लालच दिया गया था और वापस आते समय एक ट्रॉली बैग ले जाने के लिए कहा गया जिसमें ड्रग्स भरा हुआ था। अधिकारी नाइजीरियन गिरोह को पकड़ने की कोशिश में हैं जो इस साजिश के पीछे है।
यह भी पढ़ें- 'चुराकर खाती थी खाना', कुमार सानू पर एक्स पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं विशाल ब्रह्मा?
विशाल ब्रह्मा पेशे से अभिनेता हैं। उन्होंने कई स्टार्स के साथ काम किया है। 2019 में वह फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह स्पोर्टिंग रोल में नजर आए थे। भले ही उन्होंने साइड रोल किया था लेकिन उनके काम को लोगों ने पसंद किया था। वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं लेकिन इंडस्ट्री में अभी तक अपनी जगह नहीं बना पाएं हैं। विशाल असम के रहने वाले हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने जिम के वीडियो शेयर करते रहते हैं।
जून में हुई थी 2 कन्नड़ अभिनेताओं की गिरफ्तारी
इसी साल जून में ड्रग्स के मामले में कन्नड़ अभिनेता कृष्णा और श्रीकांत को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। जून की शुरुआत में एक नाइट क्लब विवाद के साथ हुई जांच में नशीली दवाओं की तस्करी, नौकरी घोटाला और जमीन हड़पने से जुड़े एक बड़े गिरोह का पता चला था।
यह भी पढ़ें- एक और रांझणा ले आए धनुष, 'तेरे इश्क में' के टीजर पर क्या बोली पब्लिक?
पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि प्रसाद ने पुलिस विभाग में अपने संपर्कों की मदद से लोगों की कॉल डिटेल और लोकेशन हासिल की। उन्हें धमाकाया और पैसे ऐंठे। जांच में पुलिस ने मदुरै में एक सशस्त्र रिजर्व हेड कांस्टेबल सेंथिल की गिरफ्तारी हुई थी।