logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रियल लाइफ में ग्लैमरस है Mirzapur की डिंपी, अब 'वेटिंग है' में चमकीं हर्षिता गौर

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'वेटिंग है' को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा और हर्षिता गौर मुख्य भूमिका में हैं।

harshita gaur in the mirzapur

हर्षिता गौर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में वेब सीरीज 'वेटिंग है' रिलीज हुई है। इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा मुख्य भूमिका में है। 7 एपिसोड वाली सीरीज की कहानी रेलवे स्कैम पर आधारित है। सीरीज में दिव्येंदु के साथ भुवन अरोड़ा, हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा और सुनीता राजभर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरीज का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है।

 

'वेटिंग है' को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस शो में दिव्येंदु की पत्नी का किरदार हर्षिता गौर ने निभाया है। शो में उन्होंने गांव की सीधी सादी लड़की का किरदार निभाया है जो अपने पति और सास की हर बात मानती है। इसके बावजूद उसकी सास से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता है। सीरीज में दिव्येंदु और हर्षिता की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की है। सोशल मीडिया पर दोनों के कई शॉर्ट वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर्षिता के काम की तारीफ हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में दिखेंगी प्रियंका चाहर और स्वरा भास्कर, कब से शुरू होगा शो?

'वेटिंग हैं' में छाईं हर्षिता गौर

'वेटिंग है' से पहले वह कई वेब सीरीज और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वह हाल ही में 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने गुड्डू भैया की छोटी बहन डिंपी का छोटा सा रोल प्ले किया था। डिंपी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। वह मिर्जापुर की फिल्म ही नहीं वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। सीधी सादी दिखने वाली डिंपी रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

क्यों चर्चा में 'वेटिंग है' की कहानी?

'वेटिंग है' की कहानी पटना के कंप्यूटर स्टूडेंट अफरोज हमजा (भुवन अरोड़ा) के इर्दगिर्द घूमती है। अफरोज IRCTC की स्लो वेबसाइट और तत्काल टिकट बुक करने की समस्या से निपटने के लिए एक बॉट तैयार करता है। यह सॉफ्टवेयर मिनटों में टिकट बुक कर देता है। इसके बाद अफरोज के मामा को इसे ब्लैक मार्केट रैकेट में बदलने का ख्याल आता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब RPF ऑफिस सुगम मिश्रा इस घोटाले का पर्दाफाश करने का फैसला लेता है।

 

यह भी पढ़ें: 'हम वहां किसी शो के लिए गए थे', मंदाकनी ने बताया दाऊद के साथ फोटो का राज

कौन हैं हर्षिता गौर?

हर्षिता गौर ने बीटेक की पढ़ाई की हैं। उन्होंने कॉलेज के समय में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और उसके बाद वह 'डाबर वाटिका', 'सनसिल्क' जैसे बड़े-बड़े ब्रांड्स का चेहरा बनी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में 'सड्डा हक' में लीड रोल प्ले किया था। इस शो से उन्हें घर घर में पहचान मिली। टीवी के बाद हर्षिता ने ओटीटी की तरफ रुक किया। 'सेक्रेड गेम्स 2', 'पंच बीट', 'जहानाबाद' और तेलुगु फिल्म 'फलकनुमा दास' जैसे वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें