logo

ट्रेंडिंग:

'कांतारा: चैप्टर 1' में छाईं रुक्मिणी वसंत, कौन हैं यह अभिनेत्री?

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर1' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 2 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की लीड अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत की जमकर तारीफ हो रही हैं। कौन हैं वह?

rukmini vasanth

रुक्मिणी वसंत, Photo Credit: Rukmini Vasanth Insta Handle

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर1' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में कलाकारों की ऐक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत लीड रोल में है। इन दोनों के अलावा फिल्म में गुलशन देवैया और जयराम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

 

रुक्मिणी की दमदार ऐक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वह हर फ्रेम में कमाल की लगी हैं। ऐक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरत ने भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। हर तरफ उनकी चर्चा हो रही हैं। फैंस जानना चाहता है कि रुक्मिणी कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें- 'विश से तो आपका पुराना नाता है', सलमान ने एल्विश यादव का उड़ाया मजाक

कौन हैं रुक्मिणी वसंत?

रुक्मिणी कन्नड़ परिवार से आती हैं। उनका जन्म बेंगलुरु में हुआ मिलिट्री परिवार में हुआ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में कन्नड़ फिल्म 'बिरबल ट्रॉयलॉजी' से की थी। 2023 में उन्होंने फिल्म Sapta Saagaradaache Ello – Side A and Sapta Saagaradaache Ello – Side B में काम किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री के काम को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 

 

2024 में रुक्मिणी की दो फिल्में Bagheera और Bhairathi Ranagal रिलीज हुई थी। इसी साल उन्होंने तेलुगु सिनेमा में फिल्म Appudo Ippudo Eppudo में डेब्यू किया था। 2025 में रुक्मिणी ने तमिल सिनेमा में फिल्म Ace से डेब्यू किया था। Ace में रुक्मिणी के साथ विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उनकी ऋषभ की 'कांतारा: चैप्टर 1' रिलीज हुई है। वह 'टॉक्सिक' में यश के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

 

यह भी पढ़ें- BB 19 में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने ली एंट्री, कौन हैं वह?

 

रुक्मिणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फैंस उन्हें नेशनल क्रश का टैग दे रहे हैं। रुक्मिणी ने अपने करियर में महज 10 फिल्में की हैं।

'कांतारा: चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'कांतारा: चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर 226 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था। कांतारा ने 400 करोड़ की कमाई की थी।

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap