logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं 'स्पेशल ऑप्स' के हिम्मत सिंह की पत्नी? टीवी की हैं सुपरस्टार

केके मेनन की हाल ही में वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स सीजन 2' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गई। सीरीज मे उन्होंने हिम्मत सिंह का किरदार निभाया है। क्या आप जानते हैं कि उनकी पत्नी निवेदिता भट्टाचार्या कौन हैं?

Nivedita Bhattacharya

निवेदिता भट्टाचार्या (Photo Credit: Nivedita Bhattacharya Insta Handle)

बॉलीवुड अभिनेता केके मेनन इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार है। वह स्क्रीन पर जो भी किरदार निभाते हैं उसमें जान फूंक देते हैं। केके मेनन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं गुजराती, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे', 'दीवार', 'सरकार', 'शौर्या', 'गुलाल', 'हैदर', 'बेबी' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है। फिल्मों के अलावा ओटीटी पर केके ने दर्शकों को निराश नहीं किया। उनकी 'स्पेशल ऑप्स', 'फर्जी' और 'द रेलवे मैन' जैसी वेब सीरीज रिलीज हुई जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। हाल ही में उनकी सबसे चर्चित वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' स्ट्रीम हुई है। सीरीज में उन्होंने हिम्मत सिंह का किरदार निभाया है। इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

 

केके के बारे में उनके चाहने वाले बहुत कुछ जानते हैं लेकिन क्या आप उनकी पत्नी निवेदिता भट्टाचार्या के बारे में जानते हैं। केके अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पंसद करते हैं। कपल लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि निवेदिता टीवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। 

 

यह भी पढ़ें- फाजिलपुरिया ने बताई फायरिंग की कहानी, सिंगर का है विवादों से नाता

कौन हैं केके मेनन की पत्नी?

साल 1997 में निवेदिता ने टीवी शो 'क्या बात है' से डेब्यू किया था। उन्होंने 'कहानी घर घर की', 'सात फेरे', 'सलोनी का सफर', 'गुनाहों का देवता', 'कोई लौट के आया है', 'बालिका वधू' जैसे हिट शोज से किया था। उन्होंने 'क्या कहना' (2000), 'फोबिया' (2016), 'अय्यारी' (2018), 'द वैक्सीन वॉर' (2023) जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

केके और निवेदिता की मुलाकात थिएटर के समय में हुई थी। दोनों उस समय में थिएटर्स कर रहे थे और एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हमारी मुलाकात हुई थी। शुरुआत में दोनों दोस्त थे। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। 15 मार्च 2005 को दोनों ने शादी कर ली थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों के शादी करने के कारण बहुत प्रैक्टिकल था। उस दौरान दोनों अपने स्ट्रगलिंग पीरियड में थे। दोनों ने सोचा शादी करने के बाद दो घरों की बजाय एक ही घर का किराया देना होगा। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी...', स्मृति ईरानी नेता बन गईं, बाकी कलाकार कहां गए?

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं निवेदिता

निवेदिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी फिटेनस का खास ध्यान रखती हैं। निवेदिता खुद को फिट रखने के लिए योग और वर्कआउट करती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए अक्सर वीडियो शेयर करती हैं। निवेदिता रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस है। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने आने वाले प्रोडेक्ट्स के बारे में भी जानकारी देती है।

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap