पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह के गाने सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। उन्हें पॉप सॉन्ग और बीट्स के लिए जाना जाता है। उनके पार्टी सॉन्ग्स लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि हनी सिंह अपने पॉप गानों को 90s के समय में कैसे गाते?
सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। इन दिनों पुराने गानों के ओरिजिनलबैकग्राउंड को हटाकर 90s के धुनों से मिक्स किया जा रहा है। फिल्म के गानों को एआई की मदद से बदल जा रहा है। लोगों को ये गाने खूब पसंद आ रहे रहे हैं।
हम आपको हनी सिंह के पॉपुलरसॉन्ग्स को 90 के वर्जन में सुना रहे हैं। इस लिस्ट में 'डोपशोप', 'लुंगी डांस', 'कुड़िएनी तेरे ब्राउन रंग', 'ब्राउन रंग' शामिल है। सोशल मीडिया पर इन गानों के एआईवर्जन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। किसी ने इन गानों की धुन को एआई की मदद से 90s का बना दिया है। एआईवर्जन में गाने के बोल वही हैं। आप भी सुनें एआईवर्जन वाले गाने।
90s के गानों से मिलेनियल्स को खास लगाव है। वे जैसे ही इन गानों को सुनके है उन्हें नॉस्टैल्जिया महसूस होने लगता है। 90s का दौर बिल्कुल अलग था। वहीं, zen g के लिए के लिए जो भी कूल है वही उनका ट्रेंड है। इन गानों को मॉर्डनटच दिया गया है जो उसे कैची बनाता है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो हनी सिंह का हाल ही में 'आदत' गाने का टीजर आया है। पहली बार एपीढिल्लों और हनी सिंह साथ में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिकवीडियो वाणी कपूर भी नजर आ रही हैं। यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज होगा।