दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान 70 और 80 के दशक में सुपरस्टार रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में राजेश खन्ना,
अमिताभ बच्चन
जैसे सुपरस्टार्स संग काम किया है। उनकी आज भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। हाल ही में वह सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सीजन 5 में बतौर स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं।
शो के कंटेस्टेंट्स ने जीनत की फिल्म 'अजनबी' का गाना 'भीगी भीगी रातों में' पर शानदार डांस किया। शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने जीनत अमान से इस गाने से जुड़ी याद शेयर करने को कहा।
यह भी पढ़ें: न बड़े सिंगर, न म्यूजिक कंपनी, फिर भी टॉप 10 में छाए 'हनुमान अंश' के गाने
बारिश में रातभर ठिठुर रही थीं जीनत
जीनत ने कहा, 'इस फिल्म का नाम अजनीब है और यह मेरे पहला गाना था जो बारिश में था। उस समय राजेश खन्ना सबसे बड़े सुपरस्टार थे। मुझे नहीं लगता है कि आज भी उनकी तरह कोई हो सकता है। उस समय में लड़कियां उनके लिए पागल थीं। यह मेरी पहली फिल्म थी उनके साथ।'
View on Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'इस फिल्म के जो निर्देशक थे उन्होंने इससे पहले आराधना बनाई थी जो बहुत बड़ी हिट थी। इसके गाने बहुत खूबसूरत थे। जब इस गाने की शूटिंग के दौरान बारिश बंद होती थी तब ठंड से ठिठुर रही थी और ये बार-बार रात भर चला। इस गाने के साथ मेरी एक ही याद सिर्फ जुड़ी हुई है।'
यह भी पढ़ें: असरानी को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, 'हैवान' में आखिर बार दिखेंगे
जीनत ने बताया कैसा था राजेश खन्ना संग काम करने का अनुभव?
अपने पुराने इंटरव्यू में जीनत ने राजेश खन्ना के साथ काम करने का अनुभव बताया था। उन्होंने कहा था कि राजेश खन्ना उस समय के अद्भुत शख्सियत थे। लड़कियां उनकी दीवानी थी। उनका स्टारडम हैरान कर देने वाला था लेकिन मैं इस चीज के लिए तैयार थी। मैंने उस समय वही किया जो को भी अच्छी लड़की करती। मैंने अपनी स्क्रिप्ट पर ध्यान दिया और खूब मेहनत की। पहले ही दिन हम दोनों ने एक टेक में सीन शूट कर लिया था।