logo

ट्रेंडिंग:

क्या पेकान खाने से कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल? स्टडी में हुआ ये खुलासा

एक स्टडी में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए काफी साधारण उपाय सामने आया है, रिसर्च के अनुसार, इस फल को रोजाना खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते है क्या है वह रिसर्च?

Pecan Nuts

पेकान नट्स; Photo Credit: FreePik

भारत में कोलेस्ट्रॉल के मरीजों की संख्या बढ़ी है, हेल्थ एक्सपर्ट अब इसे लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां मानने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह खराब दिनचर्या, खानपान और मानसिक तनाव है। इन वजहों से और भी कई बीमारियां दस्तक देती हैं। खासकर लोग बढ़ते वजन, शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से लोग अधिक परेशान हैं। कोलेस्ट्रॉल शरीर में हार्मोन और विटामिन समेत कई आवश्यक तत्वों के बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इनसे पाचन तंत्र मजबूत होता है। स्टडी के मुताबिक, स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 मिग्रा/डीएल से कम रहना चाहिए। इससे अधिक होने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है। पेन स्टेट रिसर्चर्स की एक नई स्टडी में पता चला है कि रोजाना पेकान नट्स नाश्ते में खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। 

 

अखरोट की तरह दिखने वाला यह नट एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। पेकान को विटामिन-ई के सबसे उत्तम आहारों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो विटामिन-ई उम्र के साथ होने वाले धब्बों, मोतियाबिंद, टाइप-2 डायबिटीज और फैटी लिवर से संबंधित बीमारियों को भी कम करने में महत्वपूर्ण होता है।

 

यह भी पढ़ें- प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से हो सकती हैं ये बीमारियां?

कोलेस्ट्रॉल में पेकान खाने के फायदे

पेन स्टेट रिसर्च मार्च 2025 में पब्लिस हुआ है। इस रिसर्च के मुताबिक, पेकान को खाने से कोलेस्ट्रॉल की बढ़ती मात्रा को कम किया जा सकता है। इस रिसर्च में कुल 138 लोगों को शामिल किया गया था। उन लोगों उम्र लगभग 25 से लेकर 70 के बीच में थी। जिनमें कुछ लोगों के कोलेस्ट्रॉल नार्मल वैल्यू से ज्यादा थे। इन सभी लोगों को बराबरी से 2 टीमों में बांट गया था।

 

पहली टीम के लोगों को रोजाना 60 ग्राम पेकान खाने की सलाह दी गई। वहीं दूसरी टीम में शामिल लोगों को पेकान को उनकी डाइट में शामिल करने की सलाह दी गई थी। यह करने से पहले स्टडी में शामिल लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। बाद में 12 हफ्तों तक लगातार पेकान का सेवन करने के बाद दोबार उन लोगों के ब्लड टेस्ट कराए गए। उसके बाद जो रिजल्ट आया वह काफी संतोष जनक था। इस रिसर्च के बाद खुलासा हुआ कि पेकान को रोजाना खाने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। 

 

यह भी पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी से हो सकती हैं बीमारियां, इग्नोर ना करें ये लक्षण

कितनी मात्रा में खाना चाहिए पेकान?

रिसर्च में रोजाना 60 ग्राम पेकान खाने की सलाह दी गई है। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना एक मुठ्ठी पेकान खाने से बढ़ते शुगर के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आप चाहे तो पेकान को डाइट में शामिल कर सेवन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप एक बार में इतने पेकान का सेवन नहीं करना चाहते हैं, तो आप दो बार में सेवन कर सकते हैं। इसके लिए शाम के समय स्नैक्स के रुप में पेकान का सेवन करें।  

डिस्क्लेमर: कोलेस्ट्रॉल में अनियमितता गंभीर बीमारी हो सकती है। अगर आप भी इसके पेशेंट हैं तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें। इस स्टडी की पुष्टि खबरगांव नहीं करता है।

Related Topic:#Health

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap