logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चीन से टकराया नोल तूफान, भारी बारिश और बाढ़ से तबाही; 10 की मौत

चीन में नोल तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कुछ घंटों में ही भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई हाईस्पीड ट्रेन और फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। अभी तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। 23 अन्य घायल हैं।

China News

चीन में तूफान ने मचाई तबाही। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में शक्तिशाली तूफान नोल ने रविवार तड़के दस्तक के साथ तबाही मचा दी। हालांकि सरकार ने तूफान से पहले 8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। तूफान और भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने अब तक 10 लोगों की जान ले ली। हाईस्पीड रेल सेवा और उड़ानों पर भी तूफान का असर पड़ा है।  चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भी शनिवार शाम को पहले रेड अलर्ट जारी किया। बाद में नोल तूफान के कमजोर पड़ने पर रविवार को अलर्ट को ऑरेंज और बाद में येलो कर दिया।

 

चीनी अधिकारियों ने फुजियान, जियांग्शी, हेनान, हुबेई, हुनान, ग्वांगडोंग और ग्वांग्शी प्रांतों में भी आपातकालीन उपायों को एक्टिव कर दिया है। उधर, हांगकांग में 410 से फ्लाइट और 150 हाई-स्पीड ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: पिता से उलट मोजतबा खामेनेई, परमाणु बम बनाने के बेहद इच्छुक

 

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक गांसू पर्यटक स्थल में अचानक आई बाढ़ में 10 लोगों की जान गई है। 23 लोगों को चोट आई है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तूफान की रफ्तार 162 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी। यह दो सप्ताह पहले पूर्वी और उत्तर-पूर्वी चीन से टकराने वाले बावी तूफान से भी शक्तिशाली था।

 

 

 

 

'नोल' इस साल चीन से टकराने वाला 12वां और अब तक सबसे शक्तिशाली तूफान है। जुलाई में ही तीन चक्रवात चीन से टकारा चुके हैं। हालांकि गनीमत की बात यह है कि अब तूफान की रफ्तार कम पड़ चुकी है। सोशल मीडिया पर तूफान के कई वीडियो वायरल है। एक वीडियो में हांगकांक की एक बड़ी इमारत पर लगा मचान तूफान के कारण गिरता दिख रहा है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बड़ा हमला, विस्फोटक से चेकपोस्ट उड़ाया; 15 जवानों की मौत

 

सीजीटीएन ने बताया कि चीन के मौसम विज्ञान ड्रोन के झुंड का उपयोग करके किसी तूफान का पहला पूर्ण-प्रक्रिया अवलोकन किया। ड्रोन के सहारे विभाग ने पहली बार तूफान के पूरे रास्ते की पहली बार निगरानी की। वहीं चीन के राष्ट्रीय आपदा निवारण, न्यूनीकरण एवं राहत आयोग ने ग्वांगडोंग में चौथे स्तर की राष्ट्रीय आपदा राहत आपातकालीन प्रतिक्रिया की चेतावनी दी थी। यह आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के चार स्तरों में से लेवल चार सबसे कम गंभीर स्तर है। वहीं पहला लेवल सबसे गंभीर माना जाता है।

Related Topic:#China

और पढ़ें