पिछले साल चीन में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया। अब एक साल के भीतर ही चीन की अदालत ने इस मामले में सजा का ऐलान कर दिया है। आरोपी नाबालिग लड़के को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मृतक लड़की दोषी युवक के साथ ही पढ़ती थी।
पिछले करीब एक साल से क्विजिंग इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट में मामले की सुनवाई जा रही थी। अदालत ने कहा कि आरोप ने अपना जुर्म छिपाने की खातिर लड़की की गला घोंटकर हत्या की। उसका यह कृत्य दुष्कर्म और जानबूझकर हत्या के समान है। अपराध की प्रगति और परिणाम के कारण यह मामला बेहद गंभीर है।
यह भी पढ़ें: नहाती लड़कियों के वीडियो बनाते थे क्रिकेटर, पकड़े गए तो 5 लाख देकर छूट गए
चाइना डेली ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अदालत ने कहा कि यह घटना पिछले साल 6 और 7 जुलाई की रात की है। युवक ने महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। मामले का राज न खुले, इसलिए गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
यह भी पढ़ें: पत्नी का किसी और से चल रहा था अफेयर, दुखी पति ने झील में कूदकर दे दी जान
बता दें कि चीन के कानून के मुताबिक 18 वर्ष से कम उम्र के किसी भी अपराधी को मौत की सजा नहीं दी जा सकती है। इस कारण से ही 14 वर्षीय किशोर अपराधी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। हालांकि कोर्ट दुष्कर्म की कोशिश और उसके बाद हत्या के मामले में उसे फांसी की सजा देने को उचित माना था। मगर कानूनी तौर पर उसके भी हाथ बंधे है।