logo

ट्रेंडिंग:

34 साल के अफगान के फ्लैट में मिली 16 वर्षीय सिख युवती, बहला-फुसलाकर बनाया निशाना

ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग अब सिख युवतियों को निशाना बना रहा है। वेस्ट लंदन में सिख समुदाय के 200 से अधिक लोगों ने एक फ्लैट पर दबिश दी और वहां से 16 वर्षीय लड़की को बरामद किया।

Britain news

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ब्रिटेन में एक 16 वर्षीय सिख लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक अफगान शख्स पर उसे बहलाने-फुसलाने का आरोप है। सिख समुदाय के करीब 200 से अधिक लोगों ने हाउन्सलो स्थित एक काउंसिल फ्लैट से लड़की को बरामद किया गया है। आरोपी अफगान युवक की उम्र 34 वर्ष है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की ने कुछ समय पहले अपना घर छोड़ दिया था। बाद में वह अफगान शख्स के रहने लगी थी।

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें लोग कहत हैं, 'तुमने उसे बहला-फुसलाकर बहकाया है। यह इंग्लैंड है, अफगानिस्तान नहीं है। अपनी उम्र की लड़की क्यों नहीं खोज लेते हैं।' फ्लैट के बाहर खड़े सिख समुदाय ने 'बाल यौन शोषण करने वालों को बाहर निकालो' जैसी नारेबाजी की। एख शख्स ने कहा कि लड़की के माता-पिता कई बार पुलिस के पास गए। मगर पुलिस ने आंखें मूंद रखी हैं। 2026 में ब्रिटेन में ऐसा क्यों हो रहा है?

 

यह भी पढ़ें: ईरान में बिगड़ रहे हैं हालात, इंडियन एयर लाइंस ने जारी की एडवाइजरी

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची के घर छोड़ने के बाद से उसके माता-पिता बेहद परेशान थे। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। मदद नहीं मिलने के बाद स्लोघ स्थित गुरुद्वारे को मामले की जानकारी दी। सिख समुदाय का आरोप है कि अफगान शख्स ने बहला-फुसलाकर बच्ची को फंसाया था। वह 14-15 साल की उम्र से ही उससे मिल रही थी।   

 

 

 

 

सिख समुदाय का आरोप है कि फ्लैट में लड़की को सुबह 5 से रात 10 बजे तक पांच-छह पुरुषों के साथ रखा जाता है। वहीं पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि फ्लैट में चार लड़के रहते हैं। यहां ड्रग्स के संबंध में छापेमारी हो चुकी है। पिछले 9 साल में कई नाबालिग लड़कियों को इस फ्लैट में जाते देखा है। 

 

यह भी पढ़ें: पालक पनीर और 1.80 करोड़ का सेटलमेंट; US में 2 भारतीय छात्रों की लड़ाई की कहानी

 

वायरल वीडियो में शेर-ए-पंजाब समूह के लोग आरोपी के प्लैट पर पहुंचे है। समूह से जुड़े जसपाल सिंह उसका दरवाजा पीटते हैं। जसपाल सिंह का कहना है कि पुलिस इन मामलों को रोकने में नाकाम है। अब सिखों को ही आगे आना पड़ा है। यह बेहद शर्मनाक है। उनका दावा है कि ब्रिटेन में सिख समुदाय लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहा है। इस बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी अफगान युवक को अपने साथ ले गई। वहीं बच्ची को परिवार के हवाले कर दिया गया। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap