logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वैंस के बीच मतभेद, क्या ईरान है वजह?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ईरान वार्ता से अलग कर दिया है। युद्ध पर दोनों के बीच मतभेद गहराने की खबर है।

Donald Trump and JD Vance.

डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वैंस। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वैंस को ईरान के साथ बातचीत से अलग कर दिया है। इसके बाद से ही ईरान पर एक और भीषण हमले का खतरा मंडराने लगा है, क्योंकि ट्रंप प्रशासन में जेडी वैंस ही इकलौते नेता हैं, जो युद्ध के पक्ष में नहीं थे। जिन्होंने कई मौकों पर खुलकर इजरायल की आलोचना की। ईरान के साथ कूटनीतिक समाधान की वकालत की। 28 फरवरी को जब अमेरिका ने तेहरान पर हमला किया तो उस वक्त भी जेडी वैंस इसके पक्ष में नहीं थे। इसका खुलासा ट्रंप ने खुद ही किया था। 

 

जेडी वैंस को 2028 राष्ट्रपति चुनाव का बेहद अहम उम्मीदवार माना जा रहा है। मिडटर्म इलेक्शन में मिली हार के बाद वैंस समर्थक खुश है। सोशल मीडिया पर उनका तर्क है कि हार की प्रमुख वजह ट्रंप का ईरान के साथ लंबे समय तक युद्ध में उलझे रहना है। वैंस ने भी जिस तरह से पार्टी की हार की खुलकर आलोचना की। इससे यह संदेश गया कि वे अपने आपको ट्रंप से अलग रखने की कोशिश में जुटे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में FAA का हवाई संकट क्या है, उड़ानों पर रोक क्यों? लाखों लोग प्रभावित

 

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक वैंस की इस प्रतिक्रिया से ट्रंप खुश नहीं हैं। इसी के चलते उन्होंने ईरान वार्ता से अलग किया। ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका को ईरान के साथ किसी डील की जरूरत नहीं है। 

युद्धों में उलझने के पक्ष में नहीं वैंस

जेडी वैंस की एक स्पष्ट नीति रही है कि अमेरिका को वैश्विक लड़ाइयों में नहीं उलझना चाहिए। उनकी इस सोच की झलक 2024 के चुनाव प्रचार में दिखी। 2024 में वैंस ने मिशिगन में एक रैली में राष्ट्रपति उम्मीदवार कैमला हैरिस की जमकर आलोचना की थी। उन पर अमेरिकी नौजवानों को देश से दूर भेजने का आरोप लगाया था। तब वैंस ने कहा था, 'जब कमला हैरिस जैसे लोग हमारे बेटे-बेटियों, हमारे नौजवानों को बेवकूफी भरी लड़ाइयों में भेजते हैं तो इसका बोझ युवा पीढ़ी पर ही पड़ता है।'

क्या ट्रंप ने नीति से अलग रास्ता चुना?

वैंस ईरान के साथ मुद्दों को कूटनीति से हल करने के मुखर पक्षधर हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा था, 'मुझे लगता है कि हमारा फायदा ईरान के साथ युद्ध न करने में है।' आज से तीन साल पहले जेडी वैंस ने वॉल स्ट्रीट जर्नल में एक लेख भी लिखा था, 'ट्रंप की सबसे अच्छी विदेश नीति? कोई युद्ध शुरू नहीं करना' इसका शीर्षक था। डोनाल्ड ट्रंप और वैंस ने पूरा चुनाव ही विदेशी दखल न देने के नाम पर लड़ा, लेकिन सत्ता में आने के बाद ट्रंप प्रशासन ने अपना व्यवहार कहे अनुसार नहीं किया।

युद्ध की आलोचना से उभरे मतभेद!

विश्लेषकों का मानना है कि मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार ने वैंस को ट्रंप के खिलाफ बोलने का मौका दे दिया, क्योंकि वह युद्ध नहीं चाहते थे। यही कारण है कि वैंस ने खुलकर युद्ध को पार्टी की हार की वजह बचाया। उन्होंने इजरायल के साथ संबंधों की भी आलोचना की। जबकि ट्रंप का रुख साधा था। उन्होंने युद्ध को हार का एक फैक्टर जरूर माना, लेकिन अपने फैसले को सही भी ठहराया। 

 

माना जा रहा है कि वैंस आज भी ईरान पर हमले के पक्ष में नहीं है, वे युद्ध छेड़ने को बड़ी सियासी गलती मानते हैं। दूसरी ओर ट्रंप का कहना है कि अगर जरूरी हुआ तो दोबारा हमला करेंगे। इससे अमेरिका के शीर्ष दो नेताओं के बीच मतभेद की स्पष्ट झलक मिलती है।

 

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में सेना के कैंप पर हमला, BLA का 18 जवानों को मारने का दावा

सनकी, कमीना और हिटलर तक कह चुके

जेडी वैंस और ट्रंप के रिश्ते हमेशा से ही तीखे रहे हैं। 2024 राष्ट्रपति चुनाव के बीच रुख में बदलाव आया है, जबिक दशकों तक वैंस की गिनती ट्रंप के मुखर आलोचकों में होती रही है। जेडी वैंस सार्वजनिक रूप से ट्रंप को बेवकूफ कह चुके हैं। हिटलर से उनकी तुलना भी की। लेकिन जुलाई 2024 में ट्रंप ने जब जेडी वैंस को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार चुनाव, तब जाकर रिश्तों में मधुरता आई।

 

जेडी वैंस ने एक इंटरव्यू में ट्रंप के प्रति अपने व्यवहार में आए बदलाव पर कहा था, 'ट्रंप के बारे में उनके विचार बदलने वाला कोई यूरेका मोमेंट नहीं था। धीरे-धीरे एहसास हुआ कि ट्रंप के प्रति उनका विरोध असलियत के बजाय स्टाइल पर आधारित था।' एक वक्त ऐसा भी था जब 2016 में जेडी वैंस ने फेसबुक पर अपने एक दोस्त को भेजे मैसेज में लिखा था, 'मैं सोचता रहता हूं कि ट्रंप निक्सन की तरह एक सनकी कमीना है। वह अमेरिका का हिटलर है।'


और पढ़ें