logo

ट्रेंडिंग:

यूनुस की होगी विदाई, इस दिन शपथ ले सकती बांग्लादेश की नई सरकार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की विदाई बहुत जल्द होने वाली है। दरअसल, सोमवार या मंगलवार तक नई सरकार शपथ ले सकती है। बीएनपी भी पहले तारिक रहमान को पीएम चेहरा घोषित कर चुकी है।

Mohammad Yunus and Tarique Rahman

मोहम्मद यूनुस और तारिक रहमान। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

तारिक रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रंचड जीत हासिल की। अब बांग्लादेश में नई सरकार गठन की कवायद चल रही है। सोमवार या मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के अंतरिम सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने कैबिनेट विभाग और कानून मंत्रालय को सत्ता हस्तांतरण में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

 

बांग्लादेश के कैबिनेट सचिव शेख अब्दुर राशिद ने शपथ ग्रहण की कोई अंतिम तारीख नहीं बताई है। हालांकि उन्होंने यह कहा है कि पहले सांसदों का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं सरकार के अधिकारी बीएनपी के संपर्क में है।  

 

यह भी पढ़ें: कोलकाता से शिलांग जा रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

 

अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, 'नई सरकार के सोमवार या मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है।' बांग्लादेश में नई सरकार गठन के तहत राष्ट्रपति सर्वप्रथम प्रधानमंत्री को शपथ दिलाते हैं। इसके बाद मंत्रियों को शपथ दिलाई जाती है। 

1500 मेहमान बुलाने की तैयारी

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2001 में गठित सरकार के समान आकार की नई सरकार गठन की तैयारी चल रही है। सरकारी परिवहन विभाग को करीब 50 वाहन तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 1,500 अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। अतिथि सूची में नवनिर्वाचित सांसद और उनके परिवार, वर्तमान सरकार के सदस्य, न्यायाधीश, संवैधानिक निकायों के प्रमुख, सभी सचिव और प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता होंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'बाइडेन ही अच्छे थे', ट्रंप के खिलाफ क्यों हुई अमेरिका की जनता?

212 सीटों पर जीती बीएनपी

शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश में 12 फरवरी को पहली बार आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी को 299 में से 212 सीटों पर जीत मिली। वहीं बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी पार्टी को 77 सीटों पर जीत मिली। शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap