logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हसीना का बांग्लादेश से भागते वीडियो बनाने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी का मिला शव

बांग्लादेश में तुराग नदी से पूर्व एयर फोर्स अधिकारी तहसीफ सौरी का शव बरामद हुआ है। सौरी ने शेख हसीना के देश छोड़ने का चर्चित वीडियो रिकॉर्ड किया था।

Bangladesh News

पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मिली लाश। (Photo Credit: thedailystar)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बांग्लादेश में एयर फोर्स का एक पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट मंगलवार को अचानक लापता हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुट गईं। बुधवार को तुराग नदी से पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट तहसीफ सौरी का शव मिला है। अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असल वजह का पता चल पाएगा।

 

रिवर पुलिस कंट्रोल रूम के कांस्टेबल मोहम्मद रकीब ने बताया कि नेशनल इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 999 पर कॉल आई थी। इसमें पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट के लापता होने की सूचना मिली। इसके बाद रिवर पुलिस टीम ने तुराग नदी में टोंगी बंदर घाट इलाके में सर्च अभियान चलाकर शव बरामद किया

 

यह भी पढ़ें: 'रिजीम चेंज के लिए हिंसा की नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी', यूपी सरकार का एलान

मौत की वजह का खुलासा नहीं

कांस्टेबल ने आगे बताया कि शव के साथ रिस्टवॉच और एक मोबाइल मिला था। इससे उसकी पहचान की गई। फिलहाल उसे ढाका स्थित सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। रकीब ने कहा कि अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चला है। असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा।

शेख हसीना का बनाया था वीडियो

पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट तहसीफ सौरी 2024 में उस वक्त चर्चा में आए थे। जब उन्होंने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ते वक्त का वीडियो बनाया था। इस वीडियो को तहसीफ सौरी ने ही रिकॉर्ड किया था। बता दें कि कथित छात्र आंदोलन के हिंसक होने के बाद शेख हसीना को 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। फिलहाल हसीना भारत की शरण में है।

 

यह भी पढ़ें: कैप्टेंसी टास्क में गुल्लू और यंग डीएसए में हुई हाथापाई, क्या शो से होंगे बाहर?

 

कुछ दिन पहले ही शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाने का एलान कर चुकी हैं। नई दिल्ली में उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की थी। इस पर बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने कड़ी आपत्ति व नाराजगी जताई थी। 


और पढ़ें