logo

ट्रेंडिंग:

डिमेंशिया से पीड़ित मां पर 50 कुत्तों का अटैक, बेटी को किया गिरफ्तार

अमेरिका के कोलोराडो सिटी में डिमेंशिया से शिकार मां को 50 से अधिक कुत्तों के साथ घर पर अकेला छोड़ दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

LaVonne Hoff dog attack

सांकेतिंक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका के एरिजोना के कोलोराडो सिटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 76 वर्षीय महिला पर उसकी बेटी के 50 से अधिक कुत्तों ने हमला कर उसे मार डाला। घटना इसी साल फरवरी में हुई थी लेकिन इस मामले में गिरफ्तारी हाल ही में हुई है।

 

फरवरी की घटना के सिलसिले में 47 वर्षीय जेसिका हॉफ को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया। जेसिका हॉफ ने 3 फरवरी को कोलोराडो सिटी में अपनी 76 वर्षीय मां लावोन हॉफ को कुत्तों के साथ घर पर अकेला छोड़ दिया था, जो डिमेंशिया से पीड़ित है।

 

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला से तेल खरीदना पड़ेगा भारी, 25% टैरिफ लगाएंगे में ट्रंप 

 

बेहोशी की हालत में मिली थी मां

रिपोर्ट में पुएब्लो काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, लावोन हॉफ को 24 घंटे देखभाल की आवश्यकता थी। घटना वाले दिन पुलिस ने लावोन हॉफ को बेहोशी के हालत में पाया और कई कुत्तों को खुले में घुमते हुए पाया। बाद में, पुलिस ने लावोन हॉफ को बेहोस पाया और कई कुत्तों को खुले में घूमते हुए पाया। साथ ही लगभग दो दर्जन अन्य कुत्ते और 7 पक्षी भी थे जो पिंजरों में बंद थे। 

 

यह भी पढ़ें: नोबेल के लिए गया है महरंग बलोच का नाम, अब आतंकवाद का केस दर्ज हो गया

तलाशी के दौरान पुलिस को क्या मिला?

जेसिका हॉफ के घर और पास की एक अन्य संपत्ति की तलाशी ली गई जहां 54 कुत्ते मिले, जिनमें से कुछ की सेहत खराब थी। पुलिस ने बताया, कई पक्षियों के साथ-साथ ये जानवर भी संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। फिलहाल, पशु नियंत्रण विभाग ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार को जेल में बंद हॉफ को गुरुवार को अदालत में पेश होना है। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, अभी तक अभियोजकों ने उनके खिलाफ औपचारिक आरोप दायर नहीं किए हैं।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap