अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने का दावा किया। उनका कहना है कि अभी तक सात युद्धों को रोका है। हर एक युद्ध के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि हम युद्धों को रोकने में जुटे हैं। हम शांति समझौते कर रहे हैं। 60 फीसदी युद्धों को व्यापार के माध्यम से रोका है। उनका कहना है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को रोका तो मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्हें बताया गया है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को रोक देते हैं तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। जबाव में ट्रप ने कहा कि बाकी सात युद्धों के बारे में क्या? मुझे हर एक के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप का कहना है कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध बड़ा है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि इसका का समाधान आसान है, क्योंकि राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। लेकिन मौजूदा स्थिति पर ट्रंप ने निराशा भी जताई है।
यह भी पढ़ें: अपने फैंस से मिलने को महिला PCS अधिकारी ने रखी शर्त, Video हुई वायरल
हम युद्धों को रोक रहे हैं: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'वैश्विक मंच पर हम ऐसा काम कर रहे हैं, जिसके लिए हमें उस स्तर पर सम्मान मिल रहा है, जो पहले कभी नहीं मिला। हम शांति समझौते कर रहे हैं और युद्ध रोक रहे हैं। हमने भारत और पाकिस्तान, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध को रोका।'
ट्रंप ने गिनाई देशों की सूची
उन्होंने आगे कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को हमने व्यापार के माध्यम से रोका। ट्रंप ने उन देशों की सूची गिनाई, जहां उन्होंने कथित तौर पर युद्ध रोकने का दावा किया। ट्रंप ने बताया कि हमने भारत और पाकिस्तान, थाईलैंड-कंबोडिया, आर्मेनिया-अजरबैजान, कोसोवो-सर्बिया, इजरायल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया के अलावा रवांडा- कांगो के बीच युद्ध रोका है। इनमें से 60 फीसदी संघर्षों को व्यापार के माध्यम से खत्म किया गया है।
यह भी पढ़ें: अब इस देश में नेपाल जैसा प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे जेन-जी
ट्रंप ने 40 बार से अधिक किया सीजफायर का जिक्र
10 मई की दोपहर ट्रंप ने पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का दावा किया था। तब से अब तक वह 40 से अधिक बार यह बात दोहरा चुके हैं। हालांकि भारत ने बार-बार ट्रंप के दावे को खारिज किया है। संसद में पीएम मोदी ने कहा था कि किसी देश के नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने को नहीं कहा था।